धर्मशाला में 10 सितंबर को बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विद्युत उपमंडल-2 के तहत विद्युत लाइनों के सामान्य रख-रखाव कार्य के चलते मस्तपुर समेत आसपास के कई क्षेत्रों में करीब 8 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल-2 के सहायक अभियंता लोकेश चौधरी ने बताया कि 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद
विभाग के अनुसार डीटीआर 250 केवीए मस्तपुर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों मस्तपुर, इच्छी, कंद्रेहर, अपर चेतरू और अन्य साथ लगते क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान विद्युत लाइनों के सामान्य रख-रखाव का कार्य किया जाएगा।
मौसम खराब हुआ तो अगले दिन होगा काम
सहायक अभियंता लोकेश चौधरी ने बताया कि यदि मौसम खराब रहता है तो निर्धारित रख-रखाव कार्य अगले दिन किया जाएगा। विद्युत विभाग ने बिजली कटौती के दौरान लोगों से सहयोग बनाए रखने की अपील की है।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


