हिमाचल कांग्रेस में टिकट और पद को लेकर रजनी पाटिल का बड़ा संदेश, लगातार हारने वालों की होगी समीक्षा; अनुशासनहीनता पर भी चेतावनी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने मंडी में आयोजित संगठनात्मक बैठक में पार्टी नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि अब संगठन में नए और जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे लाने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन चुनावों में लगातार हार का सामना करने वाले नेताओं को दोबारा टिकट या संगठन में पद देने से पहले उनके कामकाज की गहन समीक्षा की जाएगी।

Advertisement

रजनी पाटिल ने स्पष्ट किया कि पार्टी में किसी को टिकट देने या पद पर नियुक्त करने का अधिकार किसी एक व्यक्ति के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि न तो उनके हाथ में और न ही मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू या प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के पास किसी को पद या टिकट देने की अंतिम शक्ति है। इस संबंध में फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगा। सभी नेताओं के कामकाज के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं को केंद्रीय नेतृत्व के सामने रखा जाएगा और हाईकमान का निर्णय सर्वोपरि होगा।

पार्टी लाइन से हटकर काम करने वालों पर होगी कार्रवाई

बैठक में रजनी पाटिल ने पार्टी के भीतर अनुशासन बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर बयानबाजी करने या पार्टी की आधिकारिक लाइन से हटकर काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चलना होगा, अन्यथा कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। पाटिल ने दो टूक कहा कि सभी को साथ आना ही पड़ेगा, और यदि वे एकजुट होकर नहीं चलते हैं तो फिर सब घर बैठ जाएं।

मिशन रिपीट के लिए जमीन पर उतरकर करनी होगी मेहनत

आगामी चुनावी चुनौतियों का जिक्र करते हुए कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि केवल कागजी दावों या एक ही नारे को बार-बार दोहराने से सरकार दोबारा सत्ता में नहीं आएगी। इसके लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं को जमीन पर उतरकर मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत करने के लिए वह प्रदेश के हर क्षेत्र का दौरा करेंगी।

रजनी पाटिल ने यह भी कहा कि मजबूत उम्मीदवारों का चयन जनता की राय के आधार पर किया जाएगा। बैठक में एक नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली रैली की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं से हिमाचली टोपी पहनकर रैली में शामिल होने को कहा गया।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

फतेहपुर में ‘सरकार गाँव के द्वार’ कार्यक्रम, मौके पर सुलझीं लोगों की समस्याएं; दूध के दाम और मिल्क प्लांट पर मंत्री ने दी जानकारी

कांगड़ा के फतेहपुर में कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार की अध्यक्षता में ‘सरकार गाँव के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। मौके पर लोगों की समस्याओं के निपटारे के साथ मंत्री ने दूध के न्यूनतम मूल्य और ढगवार मिल्क प्लांट की बढ़ी प्रसंस्करण क्षमता की जानकारी दी।

बैजनाथ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लुधियाना से दो उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

बैजनाथ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धारा 138 N.I. Act के मामले में उद्घोषित दो अपराधियों को लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कुमार और मीनू कुमारी, निवासी गांव पंटर, बैजनाथ के रूप में हुई है।

कुल्लू दशहरा में 7 दिन तपस्वी जैसी जिंदगी जीते हैं देवताओं के कारकून, खानपान से लेकर रहने तक के कड़े नियम

कुल्लू दशहरा में देवताओं के मुख्य कारकून सात दिनों तक तपस्वियों जैसी जीवनशैली अपनाते हैं। रहने, खाने-पीने और दैनिक दिनचर्या से जुड़े देव नियमों का पालन करते हुए वे अपने आराध्य की सेवा करते हैं।

दिल्ली में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के सांसद, हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी करेंगे संबोधित

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 26 और 27 अक्टूबर को नई दिल्ली में होने वाले 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में शामिल होंगे और संबोधित करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें विशेष निमंत्रण दिया है। सम्मेलन की मेजबानी भारतीय संसद कर रही है।