Mandi: प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को सरकार दे रही मक्की पर 50 और गेहूं पर 80 रुपये किलो, करसोग में 150 किसानों को दी अहम जानकारी

Date:

--Advertisement--

करसोग, 8 सितंबर 2026। कृषि विभाग की ओर से राजीव गांधी प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने के लिए केलोधार में एक दिवसीय किसान संवेदीकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करसोग विकासखंड की सात पंचायतों से करीब 150 किसानों ने भाग लिया। इस दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती के फायदे, सरकारी योजनाओं और फसलों के समर्थन मूल्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

प्राकृतिक खेती की फसलों पर मिल रहा समर्थन मूल्य

परियोजना निदेशक आत्मा मंडी डॉ. राकेश पटियाल ने किसानों को राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन, आत्मा तथा राजीव गांधी प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्की के लिए 50 रुपये प्रति किलोग्राम, गेहूं के लिए 80 रुपये प्रति किलोग्राम और हल्दी के लिए 150 रुपये प्रति किलोग्राम समर्थन मूल्य प्रदान कर रही है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने के साथ एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीकरण करवाने का आग्रह किया।

देसी बीजों के संरक्षण पर जोर

खंड तकनीकी प्रबंधक मोहित कुमार ने प्राकृतिक खेती में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न घटकों को तैयार करने और उनके उपयोग की विधि किसानों को समझाई। उन्होंने किसानों से देसी बीजों के संरक्षण और अधिक से अधिक उपयोग करने का आग्रह किया। एटीएम लेखराज ठाकुर ने प्राकृतिक खेती के जरिए मिट्टी की उर्वरा शक्ति, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के उपायों की जानकारी दी।

किसानों को योजनाओं और अनुदान की भी जानकारी

शिविर में सोनाली महाजन ने किसानों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया। वहीं, उद्यान विभाग के उद्यान प्रसार अधिकारी विनीत कुमार ने विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं, कृषि यंत्रों और पौधों पर दिए जाने वाले अनुदानों की जानकारी दी।

मास्टर ट्रेनरों ने साझा किए अनुभव

इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर कला देवी और जोगिंदर सिंह ने प्राकृतिक खेती से जुड़े अपने अनुभव किसानों के साथ साझा किए। शिविर के दौरान किसानों को मटर का बीज भी वितरित किया गया।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में खंड किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष गीता राम सोनी, सदस्य सुनीता देवी, जिला किसान सलाहकार समिति के सदस्य अमित वर्मा सहित विभिन्न पंचायतों के प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 10 सितंबर को 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, मस्तपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई; सुबह 9 से शाम 5...

धर्मशाला में 10 सितंबर को विद्युत लाइनों के रख-रखाव के चलते मस्तपुर, इच्छी, कंद्रेहर और अपर चेतरू समेत कई क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 10 सितंबर को बिजली रहेगी बंद, मोहली और एजुकेशन बोर्ड कॉलोनी समेत इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई; सुबह 9:30 बजे...

धर्मशाला में 10 सितंबर को विद्युत लाइनों के रख-रखाव के चलते मोहली, लोअर मोहल और एजुकेशन बोर्ड कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से कार्य समाप्ति तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

Kangra: रैत बाईपास पर सर्विस लेन की मांग ने पकड़ा जोर, 4 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा फायदा; कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज...

रैत बाईपास पर सर्विस लेन निर्माण की मांग NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के सामने रखी गई। इससे रैत, बसनूर और नौशहरा की 4,000 से अधिक आबादी को आवाजाही में राहत मिलने की उम्मीद है।

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार के बाद अब फोरलेन ने बढ़ाई प्रभावित परिवारों की चिंता, नए घर भी उजड़ने का डर; 8 पंचायतों ने PM...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित 8 पंचायतों के प्रधानों और उपप्रधानों ने फोरलेन की प्रस्तावित अलाइनमेंट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की मांग की है। नए मकान बना चुके विस्थापित परिवारों को दोबारा उजड़ने का डर सता रहा है।