Kangra: धर्मशाला में कबड्डी खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका! 15 जुलाई से होंगे ट्रायल, चयनित खिलाड़ियों को मिलेगी मुफ्त ट्रेनिंग

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला। भारतीय खेल प्राधिकरण (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया-एसएआई) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई), धर्मशाला में कबड्डी खेल की बालिका खिलाड़ियों के लिए 15 और 16 जुलाई 2026 को चयन परीक्षण आयोजित किए जाएंगे। इस ट्रायल के जरिए चयनित खिलाड़ियों को एसएआई के आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

Advertisement

सहायक निदेशक, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र धर्मशाला ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की देखरेख में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, खेल किट, आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं और उपकरण, विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी, शैक्षणिक सहायता, निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं तथा खेल विज्ञान विशेषज्ञों का सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चयन परीक्षण के लिए 15 जुलाई को सुबह 8 बजे रिपोर्टिंग करनी होगी। हालांकि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए भोजन और आवास की व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।

Advertisement

चयन परीक्षण में अंडर-18 आयु वर्ग की वे बालिका खिलाड़ी पात्र होंगी जिनकी जन्मतिथि 1 अप्रैल 2008 से 31 मार्च 2010 के बीच हो। इसके अलावा 19 से 20 वर्ष आयु वर्ग की उत्कृष्ट खिलाड़ी, जिनकी जन्मतिथि 1 अप्रैल 2006 से 31 मार्च 2007 के बीच है, भी आवेदन कर सकती हैं। हालांकि चयन प्रक्रिया में 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग की खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

खेल उपलब्धि के रूप में अभ्यर्थी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक विजेता होना या भारतीय कबड्डी महासंघ (AKFI) से मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, सब-जूनियर, जूनियर, अंडर-18 राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI), अंडर-17 राष्ट्रीय चैंपियनशिप, खेलो इंडिया यूथ गेम्स या सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप जैसी प्रतियोगिताओं में पदक हासिल करना आवश्यक है।

Advertisement

चयन परीक्षण भारतीय खेल प्राधिकरण, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, खेल परिसर, क्रिकेट स्टेडियम के समीप, धर्मशाला में आयोजित होगा। खिलाड़ियों को रिपोर्टिंग के समय जन्मतिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, खेल उपलब्धि प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, चार पासपोर्ट आकार के फोटो और सभी मूल दस्तावेजों के साथ स्वप्रमाणित प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र धर्मशाला से संपर्क कर सकते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हटवास में सावन और कांवड़ यात्रा समापन पर विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हटवास में सावन माह और कांवड़ यात्रा के समापन पर सनातनी हिन्दू कमेटी और स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।

शिमला में बिना OTP, कॉल या लिंक के खाते से उड़ गए करीब 2 लाख, FD भी नहीं बची; साइबर ठगी ने बढ़ाई चिंता

शिमला के समरहिल में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिना OTP, फोन कॉल या लिंक पर क्लिक किए एक व्यक्ति के SBI और ICICI खातों से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। ICICI की FD से भी 1 लाख रुपये निकाले गए।

मंडी में 29 वर्षीय महिला वकील की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; सुसाइड नोट भी बरामद

मंडी जिले के पधर बाजार में 29 वर्षीय महिला वकील दिवांशु ठाकुर की मौत से सनसनी फैल गई। वह किराए के कमरे में फंदे से लटकी मिलीं। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।