Kangra: शाहपुर की साधु पंचायत में खतरे की जद में आईं दुकानें, सुरक्षा दीवार बनाने की उठी मांग

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत साधु में एसजीएसवाई (SGSY) योजना के तहत बनी तीन दुकानों पर खतरा मंडराने लगा है। लगातार हो रहे भू-कटाव के कारण दुकानों की नींव में दरारें पड़ गई हैं, जिसके चलते पंचायत ने सुरक्षा दीवार (डंगा) निर्माण के लिए प्रस्ताव पारित कर संबंधित विभाग को भेज दिया है।

Advertisement

विकास खंड रैत की ग्राम पंचायत साधु में प्रधान आरती देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। पंचायत के अनुसार, साधु–प्रेई सड़क के निर्माण के बाद दुकानों के साथ लगती भूमि का लगातार कटाव हो रहा है। हाल की भारी बारिश के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है, जिससे दुकानों के गिरने का खतरा बढ़ गया है।

Advertisement

पंचायत ने प्रस्ताव की प्रति लोक निर्माण विभाग (PWD) मंडल शाहपुर के अधिशाषी अभियंता को भेजते हुए दुकानों के साथ सुरक्षा डंगा बनाने के लिए जल्द अनुदान राशि स्वीकृत करने की मांग की है।

Advertisement

पंचायत उप प्रधान सुशील कुमार ने कहा कि यदि समय रहते सुरक्षा कार्य नहीं कराया गया तो दुकानों को गंभीर नुकसान हो सकता है। पंचायत ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मामले में शीघ्र कार्रवाई कर दुकानों को सुरक्षित करने की अपील की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।

कुल्लू में स्वच्छता पर बड़ा एक्शन, 75 प्रतिष्ठानों की जांच के बाद 6 चालान; 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला

कुल्लू शहर में स्वच्छता अभियान के तहत 75 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 6 चालान किए गए और 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई।

Kangra: नूरपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान जुटा भाजपा का बड़ा जमावड़ा, पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज समेत...

नूरपुर के माता नागनी कंडवाल में ‘सेवा ज्योति यात्रा: विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन हुआ। पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का समेत भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Kangra: नूरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; बोले- खेल युवाओं को नशे से दूर रखने...

नूरपुर के लखनपुर में यूथ क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक रणवीर सिंह निक्का ने किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को अनुशासन, टीम भावना और नशे से दूर रहने का माध्यम बताया।