शाहपुर। राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस और भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की स्मृति में श्रमदान गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। सभी ने मिलकर श्रमदान किया और स्वच्छता, सामाजिक सहभागिता तथा राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विश्वजीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस देश की अखंडता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि श्रमदान का महत्व केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामूहिक जिम्मेदारी, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा का भी प्रतीक है।
उन्होंने विद्यार्थियों से ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। डॉ. सिंह ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित होती है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने मिलकर महाविद्यालय परिसर में श्रमदान किया और इसे स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने का संदेश दिया। साथ ही प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, स्वच्छता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लिया।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


