Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

Date:

--Advertisement--

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत धनोटू-कुठेर में शिव फ्रेंड युवा क्लब द्वारा आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन उत्साह और जोश के माहौल में हुआ। समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश सरकार के उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके पहुंचने पर शिव फ्रेंड युवा क्लब के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने बैंड-बाजों, फूल-मालाओं और गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

Advertisement

समारोह के दौरान विधायक केवल सिंह पठानिया ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली विजेता गगल टीम और उपविजेता धनोटू टीम को सम्मानित करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, भाईचारे, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ जीवन की सबसे मजबूत नींव भी हैं।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं, आधुनिक खेल अधोसंरचना और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का नाम रोशन करेंगे।

Advertisement

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए हर पंचायत में खेल गतिविधियों और खेल प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को खेलों के माध्यम से सकारात्मक दिशा देना और उन्हें स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन की ओर प्रेरित करना है।

इस अवसर पर शिव फ्रेंड युवा क्लब के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के विकास और खेल सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न मांगें विधायक के समक्ष रखीं। विधायक केवल सिंह पठानिया ने सभी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: इंगेजमेंट पॉलिसी-2026 पर सुक्खू सरकार को जयराम ठाकुर ने घेरा, बोले- युवाओं के भविष्य से हो रहा खिलवाड़

हिमाचल की इंगेजमेंट पॉलिसी-2026 को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अस्थायी शिक्षक भर्ती, युवाओं को रोजगार और पक्की नौकरियों के वादों पर सवाल उठाते हुए नीति वापस लेने की मांग की।

Kangra: सेना पर मंत्री जगत सिंह नेगी की टिप्पणी के विरोध में शाहपुर में भाजपा का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

सेना पर मंत्री जगत सिंह नेगी की टिप्पणी के विरोध में शाहपुर में भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनी शुक्ला की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर मंत्री का पुतला दहन किया। पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी सहित कई भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Kangra: नेशनल कराटे चैंपियनशिप में केनशिनकाई टीम का शानदार प्रदर्शन, 17 खिलाड़ी उतरे और सभी ने जीते पदक

धर्मशाला में आयोजित चौथी अंकुरास्त्र कप नेशनल कराटे चैंपियनशिप में केनशिनकाई कराटे टीम के सभी 17 खिलाड़ियों ने पदक जीते। टीम ने 10 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य पदक अपने नाम किए।

Kangra: शाहपुर अस्पताल पर भाजपा के आरोपों का कांग्रेस के विनय ठाकुर ने दिया जवाब, गिनाईं सुविधाएं और निर्माण पर खर्च हुए करोड़ों रुप

शाहपुर सिविल अस्पताल को लेकर भाजपा नेताओं के आरोपों पर कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष विनय ठाकुर ने पलटवार किया है। उन्होंने अस्पताल में रोजाना 500 से 600 मरीजों के पहुंचने, 16 से अधिक डॉक्टरों की सेवाओं और नए भवन के निर्माण के लिए स्वीकृत करोड़ों रुपये का ब्योरा दिया।