Delhi: दिल्ली कार धमाका: कार मालिक मोहम्मद सलमान गुरुग्राम से हिरासत में, कई बार बदले गए वाहन के मालिक

Date:

--Advertisement--

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट के मामले में पुलिस ने कार मालिक मोहम्मद सलमान को हरियाणा के गुरुग्राम से हिरासत में लिया है। इस धमाके में 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद सलमान की कार पर हरियाणा पंजीकरण संख्या (HR सीरीज) थी। पूछताछ में उसने बताया कि उसने यह कार ओखला निवासी देवेंद्र नाम के व्यक्ति को बेची थी। इसके बाद यह गाड़ी अंबाला में किसी अन्य व्यक्ति को बेची गई, जिसकी तलाश अब पुलिस कर रही है।

अधिकारी ने कहा, “दिल्ली पुलिस और गुरुग्राम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सलमान को हिरासत में लिया गया। उससे कार की बिक्री और लेनदेन से जुड़ी जानकारी ली जा रही है।”

चलती कार में हुआ था विस्फोट

पुलिस के अनुसार, धमाका उस वक्त हुआ जब हुंडई i20 कार लाल किला सिग्नल के पास धीमी गति से चल रही थी। वाहन में तीन लोग सवार थे। विस्फोट के बाद कई गाड़ियां आग की लपटों में घिर गईं।

Advertisement – HIM Live Tv

एक अधिकारी ने बताया, “घायलों के शरीर पर छर्रे या छेद के निशान नहीं मिले हैं, जो आमतौर पर बम धमाकों में होते हैं। इसलिए हम सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं — जिसमें तकनीकी खराबी, गैस लीक या विस्फोटक पदार्थ की मौजूदगी शामिल है।”

दिल्ली में हाई अलर्ट, सीमाओं पर सख्ती

घटना के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। शहर की सभी सीमाओं — नोएडा, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद — पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हर वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है।

दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने बताया कि घटना स्थल की एफएसएल और एनआईए टीमें जांच कर रही हैं। विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

राहुल गांधी के काफिले में बड़ा हादसा! एंबुलेंस से टकराईं 5 गाड़ियां, कई लोग घायल

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रही पांच गाड़ियां एंबुलेंस से टकरा गईं। हादसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों समेत कई लोग घायल हुए, जबकि राहुल गांधी सुरक्षित बताए गए।

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू-अग्निहोत्री समेत हिमाचल के कई नेता हुए शामिल

वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में हुए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में हिमाचल कांग्रेस ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वहीं, मुख्यमंत्री 14 और 15 अक्टूबर को लाहौल-स्पीति के दौरे पर रहेंगे।

दिल्ली में जयराम ठाकुर की नितिन गडकरी और स्मृति ईरानी से मुलाकात, हिमाचल के विकास और संगठन पर हुई चर्चा

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी से मुलाकात की। गडकरी के साथ हिमाचल की सड़क, राजमार्ग और कनेक्टिविटी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई, जबकि स्मृति ईरानी के साथ संगठनात्मक और समसामयिक विषयों पर बातचीत हुई।

3-Day Bank Strike Deferred: रविवार रात IBA से बातचीत के बाद बैंक यूनियनों ने टाली हड़ताल, अब सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने IBA के साथ रविवार रात हुई बैठक के बाद सोमवार से प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल टाल दी है। पांच दिवसीय बैंकिंग और PLI स्कीम पर हाईलेवल कमेटी बनाई जाएगी।