Hamirpur: सुजानपुर की पंचायतों में पहुंचीं DC गंधर्वा राठौड़, विकास कार्यों और टीहरा किले के रखरखाव पर दिए अहम निर्देश

Date:

--Advertisement--

जिला हमीरपुर की नवनियुक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने शनिवार को सुजानपुर उपमंडल की विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानी। इस दौरान उन्होंने पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों के साथ-साथ ठोस और तरल कचरा प्रबंधन की व्यवस्थाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों तथा पंचायत प्रतिनिधियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ग्राम पंचायत लंबरी, पनोह, पटलांदर, टीहरा और दाड़ला के विभिन्न गांवों में पहुंचीं। यहां उन्होंने विकास कार्यों की ताजा स्थिति की जानकारी ली और पंचायत प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों से फीडबैक भी प्राप्त किया। कार्यभार संभालने के बाद पहली बार पंचायतों में पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उपायुक्त का स्वागत किया।

दौरे के दौरान उपायुक्त ने पंचवटी पार्कों के निर्माण और मनरेगा कन्वर्जेंस के तहत करवाए जा रहे अन्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पनोह और पटलांदर पंचायत में कचरे की छंटाई के लिए स्थापित इकाइयों का निरीक्षण किया और इन व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने टीहरा के ऐतिहासिक किले का भी दौरा किया। उन्होंने किले के इतिहास से जुड़ी जानकारी ली और इसके रखरखाव की मौजूदा व्यवस्था पर चर्चा की। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी किशोरी लाल जसवाल, कनिष्ठ अभियंता, तकनीकी सहायक और स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधियों ने उपायुक्त को विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति से अवगत करवाया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

ऊना में मंदिर के गेट से निकलते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आया मासूम, CCTV वीडियो वायरल

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के सनोली गांव में नौगज्जा पीर मंदिर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मासूम राजदीप सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Kangra: धर्मशाला में भाजपा की अहम बैठक, दर्शना सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश; आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति

धर्मशाला में भाजपा जिला कांगड़ा की संगठनात्मक बैठक जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। राज्यसभा सांसद और हिमाचल भाजपा सह-प्रभारी दर्शना सिंह तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री सरवीन चौधरी की मौजूदगी में पुराने कार्यों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा हुई।

Kangra: बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग पर बड़ा फैसला! 28 अक्टूबर तक सोलो उड़ानों पर रोक, जानें टैंडम फ्लाइट को लेकर क्या है आदेश

कांगड़ा के बीड़-बिलिंग में प्रतिकूल मौसम और हालिया हादसों के मद्देनजर 28 अक्टूबर 2026 तक सोलो पैराग्लाइडिंग उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। योग्य पायलटों की निगरानी में टैंडम उड़ानें मौसम अनुकूल होने पर जारी रह सकेंगी।

लाहौल-स्पीति में पुलिस की नाकाबंदी के दौरान कार से मिली चरस, मंडी के 4 लोग गिरफ्तार

लाहौल-स्पीति में NH-03 पर तांदी पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 17.180 ग्राम चरस बरामद की। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया