Gas Agency Chaos: घंटों लाइन में खड़े उपभोक्ता, डमटाल गैस एजेंसी की लचर व्यवस्था पर फूटा लोगों का गुस्सा

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के इंदौरा उपमंडल में संचालित डमटाल गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का आरोप है कि रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए उन्हें चिलचिलाती धूप में घंटों लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। लगातार बढ़ रही इस परेशानी ने आम उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

सबसे ज्यादा दिक्कत नौकरीपेशा और सरकारी कर्मचारियों को झेलनी पड़ रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर लेने के लिए उन्हें अपने कामकाज और दफ्तर से छुट्टी लेकर लाइन में लगना पड़ता है। कई बार घंटों इंतजार करने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पाता और लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ता है। लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या अब गैस सिलेंडर लेना ही एक दिन का पूरा काम बनकर रह गया है।

स्थानीय उपभोक्ता प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने 15 मार्च को आखिरी बार गैस सिलेंडर लिया था। इसके बाद उन्होंने समय पर बुकिंग भी करवाई, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिला। परेशान होकर उन्होंने 9 मई को मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी और बढ़ गई है।

उपभोक्ताओं ने एजेंसी कर्मचारियों पर फोन कॉल तक रिसीव न करने के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि गैस की बुकिंग समय पर होने के बावजूद डिलीवरी नहीं दी जा रही और शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। लगातार हो रही इन दिक्कतों के कारण स्थानीय लोगों ने प्रशासन और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से व्यवस्था में तुरंत सुधार करने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

वहीं डमटाल गैस एजेंसी के इंचार्ज वनीत कुमार ने बताया कि गैस सप्लाई की गाड़ी इंदौरा क्षेत्र में भेजी गई थी और भीड़ अधिक होने के कारण कुछ लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पाए होंगे। उन्होंने कहा कि होम डिलीवरी उपभोक्ताओं को उनकी बुकिंग के अनुसार दी जाती है, जबकि फोकल पॉइंट डिलीवरी में लोगों को क्रमवार गैस वितरित की जाती है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि गैस वितरण के दौरान लाइन में खड़े होकर सिलेंडर लें और अपने गैस कनेक्शन की केवाईसी भी जरूर करवाएं ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।