Army Jawan Death: छुट्टी से लौटे 26 वर्षीय जवान अभिषेक कुमार की मौत, पूरे गांव में पसरा मातम

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत टपरे के नोहगी गांव में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब देश की सेवा में तैनात 26 वर्षीय जवान अभिषेक कुमार के निधन की दुखद खबर सामने आई। जवान अभिषेक कुमार पिछले कुछ दिनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और दिल्ली के आरआर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली, जिसके बाद परिवार और पूरे गांव में मातम का माहौल है।

जानकारी के अनुसार अभिषेक कुमार काला पीलिया बीमारी से पीड़ित थे। बताया जा रहा है कि वह करीब एक माह पहले ही छुट्टियां बिताकर अपनी ड्यूटी पर हिसार (हरियाणा) लौटे थे। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें खून की उल्टी व दस्त की शिकायत हुई। इसके बाद उनका इलाज शुरू करवाया गया। चिकित्सकीय जांच में काला पीलिया होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए दिल्ली के आरआर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज लगातार जारी था, लेकिन शनिवार सुबह उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई और उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। जवान की असामयिक मौत की खबर मिलते ही नोहगी गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग भी इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं।

अभिषेक कुमार के निधन को लेकर स्थानीय लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने बताया कि अभिषेक बेहद मिलनसार और मेहनती युवा थे, जिन्होंने कम उम्र में ही देश सेवा का रास्ता चुना था। अब उनके निधन से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

77वें वन महोत्सव में रिड़कमार पहुंचे केवल सिंह पठानिया, देवदार का पौधा रोपकर किया वन महोत्सव का आगाज; सुनीता देवी को 1.23 लाख की...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रिड़कमार में 77वें वन महोत्सव एवं पौधारोपण कार्यक्रम में देवदार का पौधा रोपकर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में वन महोत्सव की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया और रूलेड की सुनीता देवी को विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत 1.23 लाख रुपये की एफडी भेंट की।

टांडा मेडिकल कॉलेज में हार्ट स्टंट को लेकर बड़ा बदलाव, अब 40 हजार नहीं 20-27 हजार में मिलेगा स्टंट; आयुष्मान कार्ड वालों को मुफ्त...

टांडा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग में हृदय के स्टंट की कीमत को लेकर नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। नए वेंडरों के तहत करीब 40 हजार रुपये में मिलने वाले स्टंट अब 20 से 27 हजार रुपये या इससे कम कीमत में उपलब्ध करवाए जाएंगे। आयुष्मान कार्डधारक मरीजों को स्टंट की सुविधा योजना के प्रावधानों के तहत मुफ्त मिलेगी।

रक्षाबंधन से पहले डाकघरों में राखियों की बुकिंग तेज, 1 लाख स्पेशल कवर में 60% से ज्यादा इस्तेमाल; 10% छूट का भी लाभ

रक्षाबंधन से पहले हिमाचल प्रदेश के डाकघरों में राखियों की बुकिंग ने रफ्तार पकड़ ली है। डाक विभाग ने प्रदेशभर में करीब एक लाख स्पेशल राखी कवर उपलब्ध करवाए हैं, जिनमें से 60 से 63 फीसदी तक इस्तेमाल किए जा चुके हैं। 14 अगस्त से राखी मेल की बुकिंग पर 10 फीसदी विशेष छूट भी दी जा रही है।

चुराह में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, जुकयानी क्षेत्र में मचा हड़कंप; पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत खुशनगरी के जुकयानी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान गुड़ेड़ गांव निवासी नेगी राणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।