Solan: युद्ध जैसी स्थिति के मद्देनजर डीसी ने ली आपातकालीन बैठक, ब्लैकआउट व सायरन संचालन को लेकर दिए कड़े निर्देश

Date:

--Advertisement--

जिला सोलन में संभावित युद्ध जैसी स्थिति के दृष्टिगत उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने आपातकालीन तैयारी को लेकर एक अहम बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। डीसी ने ब्लैकआउट की स्थिति में उपयोग किए जाने वाले सायरनों की कार्यप्रणाली की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आपात स्थिति में नागरिकों तक सायरन की आवाज स्पष्ट रूप से पहुंच सके। उन्होंने जिले में स्थापित सभी सोलर लाइटों को अस्थायी रूप से बंद करने या ढकने के निर्देश दिए। इसके अलावा, संवेदनशील क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें भी बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। जवाहर पार्क में स्थापित सायरन के संचालन हेतु संबंधित अधिकारी को गृहरक्षक की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए ताकि समय पर सायरन बजाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त भंडारण करने के निर्देश दिए गए ताकि किसी भी स्थिति में जरूरी चिकित्सा सुविधा बाधित न हो। साथ ही, सभी शिक्षण संस्थानों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में शीघ्र मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आपातकालीन स्थितियों में छात्रों और स्टाफ को तैयार किया जा सके। उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की कि वे सुरक्षा की दृष्टि से शाम के बाद बिना आवश्यक कारण घरों से बाहर न निकलें और प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी की जाने वाली एडवाइजरी का पालन सुनिश्चित करें।

इस आपात बैठक में एडीसी राहुल जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार चंदेल, एसडीएम डॉ. पूनम बंसल, गृहरक्षा सोलन के आदेशक संतोष, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश प्रताप सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।