Kangra: हिमाचल विधानसभा में पैंशनर्ज का हल्ला-बोल: सड़क पर चक्का जाम, सीएम से एक हफ्ते में समाधान का आश्वासन

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन तपोवन का माहौल गरम हो गया। प्रदेश भर से आए हजारों पैंशनर्ज ने हिमाचल प्रदेश पैंशनर्ज संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पैंशनर्ज ने न केवल नारेबाजी की, बल्कि जोरावर स्टेडियम के पास सड़क पर चक्का जाम कर अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की।

पुलिस से धक्का-मुक्की और सड़क पर हंगामा

प्रशासन ने भीड़ और कानून-व्यवस्था को देखते हुए रैली का स्थान जोरावर मैदान से पुलिस मैदान, धर्मशाला कर दिया था। सुबह से ही पैंशनर्ज का जमावड़ा शुरू हो गया। 17 यूनिटों के पदाधिकारियों के संबोधन के बाद रैली जोरावर स्टेडियम के पास पहुंची और विधानसभा की ओर जाने वाली सड़क पर धरना दे दिया। इस दौरान पैंशनर्ज और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

14 सूत्रीय मांगें पूरी न हुईं तो सरकार त्यागपत्र दे

संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि सरकार को 14 सूत्रीय मांगों के लिए एक महीने का अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार पैंशनर्ज की मांगें पूरी नहीं कर सकती, तो राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की जाएगी।

‘काला दिन’ के रूप में याद रहेगा यह दिन

समिति के संयोजक घनश्याम शर्मा ने इस दिन को हिमाचल के इतिहास का ‘काला दिन’ करार दिया। उन्होंने कहा, “जिस उम्र में बुजुर्गों को आशीर्वाद देने और लेने का हक होना चाहिए, आज उन्हें अपने हक के लिए सड़कों पर संघर्ष करना पड़ रहा है।” उन्होंने मुख्यमंत्री से संवादहीनता छोड़ने की नसीहत दी और चेतावनी दी कि अगली बार शिमला सचिवालय का घेराव किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो दिल्ली तक कूच किया जाएगा।

सीएम से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, एक हफ्ते में आश्वासन

भारी हंगामे और चक्का जाम के बाद संघर्ष समिति के 36 सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने पैंशनर्ज की बात सुनी और आश्वासन दिया कि विधानसभा सत्र समाप्त होने के एक सप्ताह के भीतर पैंशनर्ज की जेसीसी मीटिंग बुलाई जाएगी। इस आश्वासन के बाद पैंशनर्ज का गुस्सा कुछ हद तक शांत हुआ।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में सियासी भूचाल! भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर विजिलेंस की FIR, 10 साल की संपत्तियों की होगी जांच

हिमाचल प्रदेश विजिलेंस ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर 2013 से 2023 के बीच अर्जित संपत्तियों, बैंक खातों और निवेश की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के बाद सुधीर शर्मा ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! NI Act मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने थाना मैक्लोडगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से जुड़े मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Kangra: शाहपुर के आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचीं ज्योति बैरवा, 28 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा की अध्यक्षा ज्योति बैरवा ने शाहपुर उपमंडल के घड़गूण, सपैड़ा और भंगार गांवों का दौरा कर 28 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दिया। एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्यूआरटी, सीआईए और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।