Hamirpur: “सीएम सुक्खू ने मिटा दिया शिक्षा में भेदभाव”! लंबलू स्कूल के वार्षिक समारोह में सुनील शर्मा बिट्टू का बड़ा बयान

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर, 30 नवंबर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंबलू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और शिक्षा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा किए गए बड़े बदलावों पर प्रकाश डाला।

सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शिक्षा में किसी भी तरह के भेदभाव को खत्म करने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, डॉ. वाई.एस. परमार शिक्षा ऋण योजना, राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण और सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध करने जैसे फैसलों ने गरीब, बेसहारा और सामान्य परिवारों के बच्चों को आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान किए हैं।

उन्होंने बताया कि हमीरपुर बस स्टैंड का निर्माण, मेडिकल कॉलेज परिसर में कैंसर केयर संस्थान, मातृ-शिशु अस्पताल, डेंटल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और 9 सुपर स्पेशियलिटी विभागों की स्थापना जिले के विकास को नई गति दे रही है।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि लंबलू आयुर्वेदिक अस्पताल में जल्द आधुनिक सुविधाएँ और स्त्री रोग संबंधी सेवाएँ उपलब्ध करवाई जाएंगी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्होंने अपनी ओर से 11,000 रुपये देने की घोषणा भी की।

समारोह में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने भी छात्रों को संबोधित किया और कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू आम लोगों के कल्याण के लिए नई सोच और बड़े विज़न के साथ काम कर रहे हैं।

इससे पहले प्रधानाचार्य सुभाष धीमान ने मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्यों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन सीनियर लेक्चरर मनोहर लाल ने किया।

समारोह में पंचायत प्रधान प्रताप सिंह चौहान, मत्स्य पालन विभाग के पूर्व निदेशक प्रकाश पटियाल, एसएमसी अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, सीनियर लेक्चरर निशा तोमर, सीएचटी राजेश पठानिया सहित कई अभिभावक और शिक्षक उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

इंदौरा में खैर तस्करों की बड़ी कोशिश नाकाम, जंगल में छिपाकर रखे 37 मौछे बरामद; 5 पेड़ों के कटान की पुष्टि

इंदौरा के भदरोया में वन विभाग ने खैर तस्करी की कोशिश नाकाम करते हुए 37 मौछे बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में 5 खैर के पेड़ काटे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें 4 मंदिर की भूमि और एक वन भूमि से काटा गया था।

चम्बा में घास काटने जा रही महिला ढांक से गिरी, टांडा ले जाते समय मौत; परिजनों ने 108 एंबुलेंस पर लगाए देरी के गंभीर...

चम्बा की कुम्हारका पंचायत में घास काटने जा रही 36 वर्षीय बोबी देवी ढांक से गिरकर गंभीर घायल हो गईं। मेडिकल कॉलेज से टांडा रेफर किए जाने के बाद रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस पहुंचने में देरी का आरोप लगाया है, जबकि 108 सेवा प्रभारी ने समय पर एंबुलेंस उपलब्ध कराने की बात कही।

ज्वाली में लगातार चोरियों से दहशत, रात में गांवों की रखवाली कर रहे ग्रामीण; भाजपा नेता ने पुलिस व्यवस्था पर उठाए सवाल

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में 7-8 दिनों से लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है। भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने पुलिस चौकी में स्टाफ बढ़ाने, रात्रि गश्त मजबूत करने और नगरोटा सूरियां में पूर्ण पुलिस थाना खोलने की मांग की है।

भोरंज में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मकान से 119 बोतल शराब बरामद; आरोपी पर केस दर्ज

भोरंज के भराड़ी में आबकारी एवं कराधान विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मकान में छापेमारी कर 119 बोतल शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39 के तहत मामला दर्ज किया गया है।