Chamba: डलहौज़ी बस स्टैंड के पास सिर में कनस्तर फंसा घूम रहा था भालू, मची अफरा-तफरी; वन विभाग ने ऐसे किया रेस्क्यू

Date:

--Advertisement--

डलहौज़ी बस स्टैंड के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लोगों ने एक मादा भालू को देखा, जिसके सिर में प्लास्टिक का कनस्तर फंसा हुआ था। कनस्तर के कारण भालू को देखने के साथ-साथ खाने-पीने में भी परेशानी हो रही थी। घबराई हुई मादा भालू इधर-उधर भाग रही थी, जिससे मौके पर लोगों की चिंता बढ़ गई।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मादा भालू की सुरक्षा और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए एहतियात के तौर पर चर्च रोड पर वाहनों की आवाजाही भी रोकनी पड़ी। इसके बाद वन विभाग, पुलिस और नगर परिषद की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

डीएफओ डलहौज़ी कुलदीप जम्वाल, आरओ राहुल ठाकुर सहित वन विभाग की टीम के साथ वेटरनरी टीम मौके पर पहुंची और मादा भालू को ट्रैंक्विलाइज किया। इसके बाद टीम ने सावधानीपूर्वक उसके सिर में फंसे प्लास्टिक के कनस्तर को बाहर निकाला। रेस्क्यू ऑपरेशन सफल रहने के बाद मादा भालू को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

डीएफओ कुलदीप जम्वाल ने लोगों से अपील की है कि जंगलों में प्लास्टिक और कचरा न फेंकें। उन्होंने कहा कि इंसानों की छोटी-सी लापरवाही बेजुबान वन्यजीवों के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। वन क्षेत्रों में कचरा फेंकने से वन्यजीवों के सामने ऐसी परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं, इसलिए लोगों को पर्यावरण और वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी दिखानी चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

इंदौरा में खैर तस्करों की बड़ी कोशिश नाकाम, जंगल में छिपाकर रखे 37 मौछे बरामद; 5 पेड़ों के कटान की पुष्टि

इंदौरा के भदरोया में वन विभाग ने खैर तस्करी की कोशिश नाकाम करते हुए 37 मौछे बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में 5 खैर के पेड़ काटे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें 4 मंदिर की भूमि और एक वन भूमि से काटा गया था।

चम्बा में घास काटने जा रही महिला ढांक से गिरी, टांडा ले जाते समय मौत; परिजनों ने 108 एंबुलेंस पर लगाए देरी के गंभीर...

चम्बा की कुम्हारका पंचायत में घास काटने जा रही 36 वर्षीय बोबी देवी ढांक से गिरकर गंभीर घायल हो गईं। मेडिकल कॉलेज से टांडा रेफर किए जाने के बाद रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस पहुंचने में देरी का आरोप लगाया है, जबकि 108 सेवा प्रभारी ने समय पर एंबुलेंस उपलब्ध कराने की बात कही।

ज्वाली में लगातार चोरियों से दहशत, रात में गांवों की रखवाली कर रहे ग्रामीण; भाजपा नेता ने पुलिस व्यवस्था पर उठाए सवाल

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में 7-8 दिनों से लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है। भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने पुलिस चौकी में स्टाफ बढ़ाने, रात्रि गश्त मजबूत करने और नगरोटा सूरियां में पूर्ण पुलिस थाना खोलने की मांग की है।

भोरंज में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मकान से 119 बोतल शराब बरामद; आरोपी पर केस दर्ज

भोरंज के भराड़ी में आबकारी एवं कराधान विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मकान में छापेमारी कर 119 बोतल शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39 के तहत मामला दर्ज किया गया है।