Shahpur Zila Parishad: वार्डों में जोरदार मुकाबला, जारी हुई प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट

Date:

--Advertisement--

शाहपुर: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिला परिषद वार्डों के लिए चुनावी मुकाबला अब दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। रिटर्निंग अधिकारी शाहपुर गणेश ठाकुर द्वारा उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सूची जारी होने के साथ ही सभी प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं।

वार्ड नंबर 05 भतल्ला में इस बार छह उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां ओम प्रकाश, केवल सिंह, जोगिन्द्र सिंह उर्फ पंकू कांगड़िया, मोहित सिंह, विजय कुमार और संदीप कुमार चुनाव लड़ रहे हैं। इन सभी को क्रमशः लॉक एंड की, टेबल फैन, छाता, जीप, कप एंड सॉसर और फुटबॉल जैसे चुनाव चिन्ह दिए गए हैं।

वार्ड नंबर 07 चड़ी में पांच उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। यहां ओम प्रकाश शर्मा, करतार चंद, पंकज कुमार (पंकू), राजेश कुमार पठानिया और सुरिन्द्र सिंह चुनावी मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों को अलग-अलग चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं, जिनमें लॉक एंड की, टेबल फैन, छाता, जीप और कप एंड सॉसर शामिल हैं।

वार्ड नंबर 08 कालियाडा में चार महिला उम्मीदवार आमने-सामने हैं। यहां इंदु बाला, मोनी बाला, बीना देवी और सीमा कुमारी चुनाव लड़ रही हैं। इन सभी को क्रमशः लॉक एंड की, टेबल फैन, छाता और जीप चुनाव चिन्ह दिए गए हैं।

वार्ड नंबर 35 मंजग्रां में भी मुकाबला रोचक बना हुआ है, जहां अंजू, कुमारी बिंदु, मीना कुमारी और रेखा रानी मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं, जिससे अब प्रचार और तेज हो गया है।

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान को तेज कर चुके हैं। ग्रामीण इलाकों में चुनावी माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है और मतदाता अब उम्मीदवारों के वादों और जनसंपर्क पर नजर बनाए हुए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: CM सुक्खू के शाहपुर दौरे में चोर गिरोह का आतंक, पर्स के साथ 1.30 लाख का iPhone 17 Pro भी उड़ाया

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शाहपुर दौरे के दौरान सिविल अस्पताल के उद्घाटन समारोह में चोरों ने कई लोगों को निशाना बनाया। रैत कॉलेज के एमडी का पर्स, शाहपुर कॉलेज के प्रिंसिपल का 1.30 लाख रुपये का iPhone 17 Pro और पत्रकार के 3 हजार रुपये चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है।

Kangra: शाहपुर अस्पताल के उद्घाटन पर सरवीण चौधरी का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- ‘फट्टे लगाने वाली सरकार’ भाजपा के बनाए अस्पतालों पर लगा रही...

पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी ने शाहपुर सिविल अस्पताल के उद्घाटन को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि अस्पताल का दर्जा बढ़ाने और भवन निर्माण की शुरुआत भाजपा सरकार के समय हुई थी। साथ ही, उन्होंने क्षेत्र में नई योजनाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया।

Kangra: शाहपुर को मिला 11.50 करोड़ का 100 बिस्तरों वाला नया अस्पताल भवन, CM सुक्खू ने किया लोकार्पण; स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का किया...

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा के शाहपुर में 11.50 करोड़ रुपये की लागत से बने 100 बिस्तरों की क्षमता वाले नागरिक अस्पताल के नए भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, डॉक्टरों के 400 पद भरने और नर्सों की नई नियुक्तियों की जानकारी दी।

Kangra: शाहपुर में दिवंगत भाजपा नेता के परिवार से मिले जयराम ठाकुर, बोले- पार्टी के कर्मठ सिपाही थे राकेश चौहान पिंका

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शाहपुर में दिवंगत भाजपा नेता राकेश चौहान (पिंका जी) के घर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए राकेश चौहान को पार्टी का कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता बताया।