Himachal: विकलांग चुंहकू राम की दर्दभरी दास्तां: न मकान, न इलाज, न रोटी – इंसानियत की गुहार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के तियूण खास पंचायत में रहने वाले चुंहकू राम और उनकी पत्नी भागा देवी की जिंदगी इस कदर कठिन हो चुकी है कि यह दंपति अब दूसरों की रहमत पर जीने को मजबूर है। तियूण (गढ़) गांव निवासी चुंहकू राम एक गंभीर हादसे में अपनी एक टांग गंवाकर 80 प्रतिशत विकलांग हो चुके हैं। उनकी हालत यह है कि उनके पास न रहने को घर है, न खाने को भोजन और न ही इलाज करवाने के लिए पैसे। सरकार और प्रशासन की अनदेखी के कारण यह वृद्ध दंपति आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है।

चुंहकू राम ने पहले सिली-सोलन क्षेत्र में रेत की खान में मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा किया। लेकिन एक दिन खान में काम करते वक्त एक भारी पत्थर उसकी टांग पर गिर गया। इलाज के लिए जब उसे पीजीआई ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उसकी टांग काटनी पड़ी। इस दुर्घटना के बाद वह मजदूरी करने के लायक नहीं रहा। परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए उसकी पत्नी भागा देवी ने दूसरों के घरों में काम करना शुरू किया ताकि बच्चों और पति की देखभाल की जा सके।

शुरुआत में चुंहकू राम को कच्चे मकान की ऊपरी मंजिल में एक कमरा मिला, लेकिन विकलांगता के चलते वहां रहना मुश्किल था। साल 2007 में पंचायत ने मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दो कमरों का मकान बनवाकर दिया, जिसमें वे रहने लगे। दुर्भाग्यवश वर्ष 2023 में हुई भारी बारिश में वह मकान भी गिर गया। नुकसान का जायजा पटवार हलके द्वारा लिया गया और मदद का आश्वासन भी मिला, लेकिन आज तक किसी प्रकार की सरकारी सहायता इस परिवार को नहीं मिली।

स्थिति यह रही कि प्रशासन की ओर से आपात राहत के तौर पर एक तिरपाल तक इस परिवार को नहीं दी गई। गांव के एक मददगार ने तिरपाल दी और पंचायत सदस्य मक्खन सिंह के खेत में टेंट लगाकर यह परिवार रहने लगा। बाद में ग्रामीणों ने गिरे मकान की टीन इकट्ठी कर एक अस्थाई खोखा बनाया, जिसमें चारपाई लगाकर रहने की कोशिश की गई। वह भी पर्याप्त नहीं था, तो गांव के एक अन्य मददगार रूप लाल ने उन्हें अपने घर में एक कमरा रहने को दिया, जहां वे अब जीवन बिता रहे हैं।

मुसीबतें यहीं नहीं रुकीं। कुछ समय बाद चुंहकू राम को सांस की बीमारी हो गई और उन्हें ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ने लगी। पैसे न होने की वजह से परिवार इलाज नहीं करवा सका। ऐसे में स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस का इंतजाम कर उन्हें आईजीएमसी शिमला पहुंचाया, जहां उनकी जान तो बच गई, लेकिन उनकी हालत और भी खराब हो गई। अब उनके दोनों बच्चे दिहाड़ी कर किसी तरह माता-पिता का सहारा बन रहे हैं, लेकिन हालात इतने खराब हैं कि यह परिवार आज भी बुनियादी मदद का इंतजार कर रहा है।

जिला विश्वकर्मा सभा के अध्यक्ष रमेश कौंडल ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि वह चुंहकू राम के परिवार के हालातों का मौके पर निरीक्षण कर उन्हें तत्काल सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करें। पंचायत प्रधान रूप लाल का कहना है कि चुंहकू राम का नाम बीपीएल सूची में दर्ज किया गया है और पंचायत अपनी तरफ से भरसक मदद कर रही है। उन्होंने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि नियमों से हटकर भी इस जरूरतमंद परिवार की सहायता की जाए क्योंकि यह परिवार वास्तव में गंभीर संकट में है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा के पांगी में बड़ा हादसा टला! राशन से भरा ट्रक सड़क से नीचे गिरा, क्रैश बैरियर बना चालक-परिचालक की जान बचाने वाला सहारा

चंबा के पांगी स्थित किलाड़ में खाद्य आपूर्ति निगम का गेहूं लेकर जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे गिर गया। हादसे में चालक और परिचालक घायल हुए, जबकि क्रैश बैरियर ने ट्रक को गहरी खाई में गिरने से बचाकर बड़ा हादसा टाल दिया।

वाह! पुलिस ने लौटाए 829 गुम और चोरी हुए मोबाइल, करीब 1 करोड़ रुपये के फोन पहुंचे असली मालिकों तक

सीईआईआर पोर्टल की मदद से पुलिस ने अब तक 829 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाए हैं। करीब एक करोड़ रुपये कीमत के मोबाइल रिकवर किए गए हैं।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन! डमटाल में NDPS आरोपी का अवैध निर्माण बुलडोजर से ढहाया, पुलिस का सख्त संदेश

हिमाचल के डमटाल में एनडीपीएस मामले के आरोपी के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने साफ कहा है कि नशे के कारोबार से जुड़ी अवैध संपत्तियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Kanra: देहरा में 2 करोड़ से ज्यादा की रिकवरी! दुबई से कमाई रकम हड़पने की साजिश का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार

देहरा पुलिस ने नकदी और आभूषणों के बहुचर्चित गबन मामले में बड़ा खुलासा करते हुए ससुराल पक्ष के 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अब तक 2 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की है और मामले की जांच जारी है।