Mandi: करसाल खड्ड में नहाते समय दर्दनाक हादसा – 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत

Date:

--Advertisement--

मंडी जिले के लडभड़ोल क्षेत्र के करसाल गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 16 वर्षीय किशोर की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शुभम पुत्र अर्जुन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शुभम अपने दोस्तों के साथ करसाल खड्ड में नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक वह गहराई में चला गया और डूब गया। उसके साथ मौजूद दोस्तों ने तुरंत इस बात की जानकारी परिजनों को दी। परिजन शुभम को गंभीर हालत में बैजनाथ अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे के बाद शुभम के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे गांव में मातम का माहौल है। शुभम की अचानक हुई मौत से हर कोई स्तब्ध है। पुलिस चौकी लडभड़ोल के प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच जारी है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और हादसे की पूरी जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा मैदान में बनेगा भव्य मंच, वर्तमान स्टेज का होगा कायाकल्प; राज्य स्तरीय दर्जा मिलने पर केवल सिंह पठानिया ने जताया CM...

शाहपुर दशहरा उत्सव के समापन पर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने वर्तमान स्टेज की जगह भव्य मंच बनाने की घोषणा की। उन्होंने उत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा मिलने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया और नवंबर में धारकंडी में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम की जानकारी दी।

हिमाचल की सभी ग्राम पंचायतों को खोलना होगा सभा निधि का अलग बैंक खाता, 930 पंचायतों में हो चुका है काम; विभाग ने जारी...

हिमाचल प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों को सभा निधि के लिए अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रदेश की करीब 930 पंचायतों में यह व्यवस्था लागू हो चुकी है, जबकि बाकी पंचायतों में इसकी स्थिति की पुष्टि कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।

Kangra: शाहपुर में दवाई की जगह जहरीला पदार्थ खाने से 30 वर्षीय महिला की मौत, टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज

शाहपुर थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय अविवाहित महिला की गलती से दवाई की जगह जहरीला पदार्थ खाने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Kangra: जयसिंहपुर दशहरा मेले को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का दर्जा, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान; चार्जिंग स्टेशन के लिए 1 करोड़ रुपये...

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जयसिंहपुर दशहरा मेले को राष्ट्रीय स्तर का दर्जा देने की घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए एक करोड़ रुपये देने और जयसिंहपुर में इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान देने की बात कही।