Himachal: घुमारवीं में बड़ी चरस तस्करी का भंडाफोड़, गुजरात का तस्कर वोल्वो बस में पकड़ा गया

Date:

--Advertisement--

घुमारवीं पुलिस थाना क्षेत्र के तहत बलोह के पास टोल प्लाजा फोरलेन पर चरस तस्करी का एक गंभीर मामला सामने आया है। कुल्लू से आई एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक वोल्वो बस से 809 ग्राम चरस बरामद की है और गुजरात निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सोमवार देर शाम की इस कार्रवाई में एएनटीएफ की विशेष टीम शामिल थी, जिसमें एसआई संजीव कुमार, मुख्य आरक्षी विकास, मुख्य आरक्षी रणधीर कुमार, आरक्षी विनोद और आरक्षी बबन कुमार मौजूद थे। टीम ने बलोह के समीप फोरलेन पर आने-जाने वाले वाहनों और बसों की जांच के लिए नाकाबंदी कर रखी थी।

Advertisement – HIM Live Tv

इसी दौरान कसोल से दिल्ली जा रही एक वोल्वो बस को रोका गया। बस में बैठे यात्रियों की तलाशी के दौरान दीपक शर्मा उर्फ पिंटू (48 वर्ष), पुत्र मदन लाल शर्मा, निवासी बी-6/27, गोकुल गैलेक्सी, कथवाड़ा, अहमदाबाद (गुजरात) के बैग से 809 ग्राम चरस बरामद हुई। मादक पदार्थ की बरामदगी के तुरंत बाद आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लिया गया। उसके विरुद्ध घुमारवीं पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की आगे की जांच थाना घुमारवीं पुलिस द्वारा की जा रही है। मामले की पुष्टि एएनटीएफ कुल्लू के उप पुलिस अधीक्षक हेमराज वर्मा ने की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

NHM Salary Hike: हिमाचल में 7 साल सेवा वाले कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, 56,100 रुपये तक होगी बेस सैलरी; जानें 3% और 5% बढ़ोतरी...

हिमाचल प्रदेश में NHM के अनुबंध कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। सात साल की सेवा पूरी करने वालों को 56,100 रुपये तक की संशोधित बेस सैलरी, 3 फीसदी एकमुश्त बढ़ोतरी और 2027 से सालाना 3 फीसदी इंक्रीमेंट मिलेगा।

हिमाचल में पेंशनरों और कर्मचारियों के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- 15% DA और 2016 के वित्तीय लाभ लंबित;...

धर्मशाला में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत डीए और वर्ष 2016 के वित्तीय लाभ लंबित हैं। वहीं घनश्याम शर्मा ने भी पेंशनरों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग उठाई।

हिमाचल में फिर बिगड़े हालात, 125 सड़कें बंद; मंडी में 111.6 MM बारिश, जानें कांगड़ा, कुल्लू, शिमला समेत किन जिलों में क्या हुआ

हिमाचल प्रदेश में मानसून की जोरदार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। रविवार शाम तक भू-स्खलन के कारण 125 सड़कें बंद रहीं। मंडी में 111.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि मानसून सीजन में अब तक 230 लोगों की मौत हो चुकी है।

सांगला-छितकुल मार्ग पर बड़ा हादसा, 120 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; DRDA अधिकारी की मौके पर मौत

किन्नौर के सांगला-छितकुल सड़क मार्ग पर बटसेरी के समीप रविवार सुबह कार करीब 120 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में DRDA के जिला प्रोग्राम मैनेजर कमल मेहता की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।