Una: मैहतपुर जुए मामले में बड़ा एक्शन – दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए जांच के आदेश

Date:

--Advertisement--

ऊना जिले के मैहतपुर क्षेत्र में हाल ही में सामने आए जुए के एक मामले में अब पुलिस विभाग के भीतर गंभीर अनियमितताओं की शिकायत सामने आई है। पुलिस की सीआईए विंग ने 14 जून को मैहतपुर में जुआ अधिनियम के तहत एक कार्रवाई को अंजाम दिया था। इस कार्रवाई के बाद दो पुलिसकर्मियों पर अनुचित धन लेन-देन का आरोप लगा है। इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद एसपी ऊना अमित यादव ने कड़ा कदम उठाते हुए दोनों आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और उन्हें पुलिस लाइन में हाजिर होने के आदेश दिए हैं।

Advertisement – HIM Live Tv

एसपी अमित यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपों को गंभीरता से लेते हुए विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद जिला पुलिस महकमे में हलचल मच गई है, और अब यह मामला विभागीय जांच के अधीन है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन साध्वी भाग्यश्री भारती ने सुनाया भक्त प्रह्लाद का प्रसंग, अटूट भक्ति और मां के संस्कारों का बताया...

शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस साध्वी भाग्यश्री भारती ने भक्त प्रह्लाद के प्रसंग के माध्यम से अटूट भक्ति, ईश्वर में विश्वास और बच्चों को श्रेष्ठ संस्कार देने का महत्व बताया।

हिमाचल में रक्षाबंधन पर बड़ा ऐलान: सभी सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी, भाई-बहन मनाएंगे त्योहार; महिलाओं को HRTC बसों में फ्री सफर, जानें सरकार...

हिमाचल प्रदेश में रक्षाबंधन पर इस बार सभी सरकारी कर्मचारियों को अवकाश मिलेगा। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में घोषणा की है कि महिलाओं के साथ अब पुरुष कर्मचारियों को भी छुट्टी दी जाएगी। महिलाओं को HRTC बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा भी मिलेगी।

प्रभु भक्ति के लिए क्यों जरूरी है पूर्ण गुरु? शाहपुर में साध्वी भाग्यश्री भारती ने ध्रुव प्रसंग से समझाया महत्व

शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन साध्वी भाग्यश्री भारती ने ध्रुव प्रसंग के माध्यम से पूर्ण गुरु के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि प्रभु भक्ति और ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति के लिए गुरु की शरणागति आवश्यक है।

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, साध्वी भाग्यश्री भारती ने परीक्षित प्रसंग से कलियुग में सावधान रहने का दिया संदेश

शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। साध्वी भाग्यश्री भारती ने भीष्म पितामह और परीक्षित प्रसंग के माध्यम से परमात्मा को जानने तथा कलियुग के प्रभाव से सावधान रहने का संदेश दिया।