हिमाचल

Bilaspur: बिलासपुर में ₹10,000 के कर्ज को लेकर मचा खूनी बवाल — दराट से हमला, युवक की हालत नाज़ुक, AIIMS रेफर!

बिलासपुर के आईटीआई चौक पर ₹10,000 के उधार विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मूसा नामक व्यक्ति ने दराट से हमला कर विजय कुमार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को AIIMS बिलासपुर भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: हिमाचल के अरमान राजपूत ने ओलंपियन शक्ति सिंह को किया रिसीव — लाइजनिंग ऑफिसर बनकर चमका नगरोटा बगवां का सितारा!

हिमाचल के अरमान राजपूत ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में ओलंपियन शक्ति सिंह को रिसीव कर गौरव बढ़ाया। वुशू और डोजबॉल के नेशनल प्लेयर अरमान इस वक्त यूनिवर्सिटी में फिजिकल एजुकेशन के छात्र हैं और नगरोटा बगवां के निवासी हैं।

हिमाचल की बेटी सोनाली शर्मा ने रचा इतिहास, जीता “मिस एशिया इंडिया इंटरनेशनल 2025” का ताज — दिल्ली में चमका त्रेहाल गांव का नाम!

दिल्ली-एनसीआर में हुए “मिस एशिया इंडिया इंटरनेशनल 2025” में हिमाचल की सोनाली शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता। बैजनाथ तहसील के त्रेहाल गांव की सोनाली ने मेहनत और आत्मविश्वास से यह मुकाम हासिल किया।

Kangra: अब हिमाचल के छात्रों को नहीं मिलेगा ‘फेल’ का टैग! बोर्ड की नई पॉलिसी से 10वीं-12वीं के बच्चों को दो बार परीक्षा देने...

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए इम्प्रूवमेंट पॉलिसी तैयार की है। अब कोई छात्र फेल नहीं होगा और साल में दो बार परीक्षा देने का मौका मिलेगा। बोर्ड इसे अगले सत्र से लागू करने की तैयारी कर रहा है।

“नेहलों को दहले मिल गए”: कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा का BJP पर तंज, बोले– ‘कैंसर अस्पताल पर झूठ बोल रहे हैं बयानवीर!’

कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने बीजेपी पर हमीरपुर कैंसर अस्पताल को लेकर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि सीएम सुक्खू ने स्वास्थ्य क्षेत्र में 1,731 करोड़ का निवेश स्वीकृत किया है, जिसमें 650 करोड़ कैंसर अस्पताल के लिए हैं।

Kangra: भवारना के अर्पन सूद बने चार्टर्ड अकाउंटेंट! कड़ी मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

भवारना के अर्पन सूद ने 2025 में सीए परीक्षा पास कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया। उन्होंने 2017 में पढ़ाई शुरू की थी और यह डिग्री ICAI नई दिल्ली से प्राप्त की। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Popular

Subscribe

--Advertisement--