हिमाचल

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम — विशेषज्ञ बोले, “जलवायु परिवर्तन अब भविष्य नहीं, वर्तमान की सच्चाई है”

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय जलवायु दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिमाचल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अभियंता ई. वरुण गुप्ता ने कहा कि जलवायु परिवर्तन कोई भविष्य का खतरा नहीं, बल्कि वर्तमान की सच्चाई है। उन्होंने छात्रों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

Kangra: देहरा बनेगा “स्वच्छ और समृद्ध शहर”: विधायक कमलेश ठाकुर ने दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश

देहरा में “स्वच्छ शहर–समृद्ध शहर कार्यक्रम” की समीक्षा बैठक में विधायक कमलेश ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए सभी विभाग मिलकर काम करें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही देहरा को एक आदर्श शहर के रूप में विकसित किया जा सकता है।

Mandi: आपदा पीड़ितों के लिए बड़ा कदम: जयराम ठाकुर देंगे तीन महीने का वेतन, बोले — “सुक्खू सरकार सिर्फ रोना रो रही है”

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बालीचौकी में आपदा पीड़ितों के लिए तीन महीने का वेतन दान करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार आपदा प्रबंधन में पूरी तरह विफल रही है और प्रदेश में विकास का पहिया थम गया है। भाजपा हिमाचल के हितों से समझौता नहीं होने देगी।

Kangra: नागनी माता मंदिर की 8 दुकानों में लगी आग का खुलासा! आरोपी गिरफ्तार, किराए को लेकर दिया था धमकी भरा अल्टीमेटम

नूरपुर के नागनी माता मंदिर परिसर में 8 दुकानों को आग लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दुकानदारों पर दुकानें किराए पर देने का दबाव बना रहा था और मना करने पर उन्हें जलाने की धमकी दी थी। कोर्ट ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Kangra: सात जन्मों का साथ निभाया सच में: सुलह के बुजुर्ग दंपति ने कुछ घंटों के अंतराल में त्यागा संसार

कांगड़ा जिले के सुलह क्षेत्र में प्रेम और समर्पण की मिसाल देखने को मिली। गांव कथियाड़ा के बुजुर्ग दंपति ने कुछ ही घंटों के अंतर में संसार त्याग दिया। 82 वर्षीय ब्रह्मी देवी के निधन के बाद उनके पति 90 वर्षीय बेलू राम ने भी शाम को प्राण त्याग दिए। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Kangra: नालागढ़ के लोगों का फूटा गुस्सा: चालक की मौत को दो महीने बीतने के बाद भी आरोपी फरार, कांगड़ा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

नालागढ़ के लोगों ने कांगड़ा पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है कि दो महीने पहले चालक की मौत के मामले में पुलिस अब तक आरोपी को नहीं पकड़ पाई है, जबकि इलाके में सीसीटीवी कैमरे मौजूद हैं। पूर्व विधायक लखविंदर राणा ने पुलिस की नाकामी पर सवाल उठाए और कहा कि गरीब परिवार के लिए यह इंसाफ की लड़ाई है।

Popular

Subscribe

--Advertisement--