Kangra: नालागढ़ के लोगों का फूटा गुस्सा: चालक की मौत को दो महीने बीतने के बाद भी आरोपी फरार, कांगड़ा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा, 28 अक्टूबर 2025: नालागढ़ के लोगों ने मंगलवार को कांगड़ा में पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि दो महीने बीत जाने के बाद भी उस वाहन चालक को पुलिस नहीं पकड़ पाई, जिसने नालागढ़ के एक व्यक्ति को कुचल दिया था। लोगों का कहना है कि घटनास्थल पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं।

पूर्व विधायक लखविंदर राणा ने कहा कि मृतक गरीब परिवार से था और उसके पीछे दो छोटे बच्चे अनाथ हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की लापरवाही और नाकामयाबी से दुखी होकर ही लोगों को सड़क पर उतरना पड़ा।

जांच अधिकारी बदला, अब थाना प्रभारी करेंगे जांच

जानकारी के अनुसार, दो बसों और पांच छोटी गाड़ियों में सवार नालागढ़ के लोग कांगड़ा पहुंचे थे और विरोध प्रदर्शन किया।

लखविंदर राणा ने बताया कि डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने उन्हें भरोसा दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

डीएसपी ने बताया कि जांच अधिकारी को बदल दिया गया है, और अब थाना प्रभारी संजीव कुमार को यह केस सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में अभी तक कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला, लेकिन पुलिस दिन-रात जांच में जुटी हुई है।

2 सितंबर को हुई थी दर्दनाक घटना

पूर्व विधायक लखविंदर राणा ने बताया कि यह दुर्घटना 2 सितंबर की है।

मृतक राम गोपाल (36) पुत्र रोशन लाल, गांव कोहला पंचायत जाखड़ी, तहसील नालागढ़ का निवासी था।

वह अपने ट्रक से पालमपुर की ओर जा रहा था, जब वह कांगड़ा थाना क्षेत्र के एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुका।

उसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।

घायल राम गोपाल को तुरंत डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा ले जाया गया।

गंभीर हालत के कारण उसे दो दिन बाद एम्स बिलासपुर रेफर किया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

उसका पोस्टमॉर्टम हमीरपुर में करवाया गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।