Mandi: आपदा पीड़ितों के लिए बड़ा कदम: जयराम ठाकुर देंगे तीन महीने का वेतन, बोले — “सुक्खू सरकार सिर्फ रोना रो रही है”

Date:

--Advertisement--

बालीचौकी, (मंडी) 28 अक्टूबर 2025: हिमाचल में आपदा के दौरान अपने घर खो चुके लोगों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने मंगलवार को बालीचौकी में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि वे अपने तीन महीने का वेतन आपदा पीड़ितों की मदद के लिए दान करेंगे।

इस मौके पर जयराम ठाकुर ने प्रदेश की सत्ताधारी कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की काम करने की इच्छा ही खत्म हो चुकी है। 2023 की आपदा के वक्त सरकार ने सिर्फ खजाना खाली होने का बहाना बनाया और जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया।”

नेता प्रतिपक्ष ने मंच से पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की भी सराहना की। उन्होंने कहा, “वीरभद्र सिंह जहां एक बच्चे के लिए भी स्कूल खोल देते थे, वहीं आज की कांग्रेस सरकार उनकी सोच के ठीक उलट काम कर रही है।”

इस दौरान जयराम ठाकुर ने 74 आपदा पीड़ितों को राहत राशि के चेक भी वितरित किए। कार्यक्रम में भाजपा मंडलाध्यक्ष मुकेश ठाकुर, पंचायत समिति अध्यक्ष शेर सिंह सहित कई पार्टी नेता मौजूद रहे।

“प्रदेश में विकास का पहिया थम गया है”

जयराम ठाकुर ने कहा कि आज प्रदेश में विकास पूरी तरह ठप हो चुका है। “एक ही काम के तीन-तीन बार टेंडर लगाए जा रहे हैं, लेकिन ठेकेदार आगे नहीं आ रहे। आपदा को चार महीने बीत गए, लेकिन कई इलाकों में अब तक कोई मंत्री तक नहीं पहुंचा,” उन्होंने कहा।

उन्होंने आरोप लगाया कि बेघर लोग आज भी सर्द रातों में दूसरों के घरों में पनाह लेने को मजबूर हैं।

“धारा 118 में बदलाव हिमाचल के हित में नहीं”

धारा 118 के सरलीकरण पर भी जयराम ठाकुर ने सरकार को चेताया। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार प्रदेश की जमीन और हितों के साथ खिलवाड़ की कोशिश कर रही है।

“भाजपा हिमाचल को बिकने नहीं देगी। कांग्रेस सरकार हिमाचल को ‘For Sale’ बनाना चाहती है, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे,” उन्होंने कहा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: कांगड़ा का पता बताकर हमीरपुर के परिवार से 18 लाख की ठगी! रिंग सेरेमनी के बाद दुल्हन पक्ष फरार, फर्जी निकली शादी की...

हमीरपुर में शादी का झांसा देकर एक परिवार से कथित तौर पर 18 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। रिंग सेरेमनी के बाद दुल्हन पक्ष फरार हो गया और जांच में शादी की बुकिंग भी फर्जी निकली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sirmaur: सिरमौर से 18 वर्षीय युवती रहस्यमयी ढंग से लापता! कोचिंग जाने के बाद नहीं लौटी घर, पुलिस जांच में जुटी

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के किशनपुरा क्षेत्र से 18 वर्षीय युवती कोचिंग जाने के बाद लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

Chamba: चंबा में सुबह-सुबह महसूस हुए भूकंप के झटके! जानिए कितनी रही तीव्रता और क्या हुआ नुकसान

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार सुबह 8:47 बजे 2.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर रही और किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Kangra: पर्यावरण बचाने की अनोखी पहल, सराह में 80 से अधिक पौधे लगाकर लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प

कांगड़ा के सराह गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत 80 से अधिक पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, वन विभाग, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर हरित भविष्य का संकल्प लिया।