हिमाचल

Hamirpur: हमीरपुर रोड पर दर्दनाक हादसा: मंदिर से लौट रही मां-बेटी को बस ने मारी टक्कर, बेटी की हालत नाजुक

हमीरपुर रोड पर भीखा मार्कीट के पास मंगलवार को हुए हादसे में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। बस ने उनकी स्कूटी को साइड से टक्कर मारी, जिससे बेटी की हालत नाजुक है और उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Shimla: विवाह समारोह से लौट रहा युवक रहस्यमयी तरीके से गायब, अगली सुबह 500 मीटर गहरी खाई में मिला शव — हत्या का शक

शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में एक विवाह समारोह से लौट रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव ज्यूरी-गानवी लिंक रोड से 500 मीटर नीचे खाई में मिला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: बनखंडी ज्वैलर्स चोरी केस सुलझा: पुलिस ने मास्टरमाइंड ‘काका’ समेत पांचों आरोपी दबोचे, लाखों के गहने हुए थे चोरी

हरिपुर पुलिस ने बनखंडी बाजार के पीतांबर ज्वैलर्स में हुई लाखों की चोरी का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मास्टरमाइंड गुलशन उर्फ काका समेत सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी के दौरान 7 से 8 लाख के गहने चुराए गए थे।

Bilaspur: भराड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर मौत, चालक फरार

शिमला-मटौर हाईवे पर भराड़ी के डंगार चौक के पास ट्रक और स्कूटी में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में 70 वर्षीय हेमराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hamirpur: हमीरपुर में बड़ा हादसा टला: पेट्रोल पंप के पास चलती बाइक में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची युवक की जान

हमीरपुर के अवाहदेवी में पेट्रोल पंप के पास चलती बाइक में अचानक आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर जान बचाई। शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले को आकस्मिक घटना बताया है।

Himachal: बिजली बोर्ड में बड़ा संकट: 9 हजार पद खाली, कर्मचारियों में प्रमोशन को लेकर बढ़ा रोष

हिमाचल बिजली बोर्ड में 9 हजार पद खाली होने और प्रमोशन आदेश जारी न होने से कर्मचारियों में नाराज़गी बढ़ रही है। यूनियन ने सरकार से जल्द भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।

Popular

Subscribe

--Advertisement--