Hamirpur: हमीरपुर रोड पर दर्दनाक हादसा: मंदिर से लौट रही मां-बेटी को बस ने मारी टक्कर, बेटी की हालत नाजुक

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर रोड पर भीखा मार्कीट के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। मंदिर से लौट रही मां-बेटी की स्कूटी को पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में बेटी की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

बस ने मारी साइड से टक्कर, मां-बेटी सड़क पर गिरीं

पुलिस को दी शिकायत में नरिंद्र कौर निवासी लोअर कोटला कलां ने बताया कि वह अपनी बेटी प्रभजोति के साथ महादेव मंदिर कोटला कलां में माथा टेकने के बाद घर लौट रही थीं। जब वे भीखा मार्कीट के पास पहुंचीं, तो पीछे से तेज़ रफ्तार में आ रही बस (चालक रणवीर सिंह, निवासी झलेड़ी, डाकघर कांगू, तहसील नादौन, जिला हमीरपुर) ने उनकी स्कूटी को साइड से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज़ थी कि मां-बेटी सड़क पर गिर गईं और दोनों को चोटें आईं। बस चालक ने तुरंत उन्हें उठाया और इलाज के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया।

बेटी रेफर, पुलिस ने मामला दर्ज किया

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने प्रभजोति की हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

एसपी ऊना अमित यादव ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।