Himachal: बिजली बोर्ड में बड़ा संकट: 9 हजार पद खाली, कर्मचारियों में प्रमोशन को लेकर बढ़ा रोष

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन की नई कार्यकारिणी ने बुधवार को स्पष्ट किया कि अब यूनियन पूरे प्रदेश में कर्मचारियों के अधिकारों और हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी। ऊना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेशाध्यक्ष नीतीश भारद्वाज और महासचिव प्रशांत शर्मा ने कहा कि यूनियन हर कर्मचारी की आवाज बनकर काम करेगी और किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी।

प्रशांत शर्मा ने बताया कि वर्तमान में बोर्ड के एक हजार से अधिक कर्मचारी प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाल ही में हुए अधिवेशन में घोषणा की थी कि कर्मचारियों और तकनीकी स्टाफ की रुकी हुई पदोन्नतियां तत्काल प्रभाव से की जाएंगी। हालांकि, 14 दिन बीत जाने के बाद भी किसी एक कर्मचारी के प्रमोशन ऑर्डर जारी नहीं हुए, जिससे कर्मचारियों में सरकार और प्रबंधन के खिलाफ नाराज़गी बढ़ रही है। यूनियन ने सरकार से जल्द आदेश जारी करने की मांग की है।

9 हजार पद खाली, उपभोक्ता भी परेशान

पूर्व कर्मचारी संघ महासचिव हीरालाल वर्मा ने खुलासा किया कि बोर्ड में करीब 9 हजार पद खाली हैं, जिनमें से 5 हजार पद तकनीकी कर्मचारियों के हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कमी का सीधा असर आम उपभोक्ताओं की सेवाओं पर पड़ रहा है। वर्मा ने सरकार से मांग की कि नियमित कर्मचारियों की भर्ती जल्द की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मिल सके।

कर्मचारियों के अधिकारों पर रोक को लेकर नाराज़गी

हीरालाल वर्मा ने कहा कि बिजली बोर्ड प्रबंधन ने हाल ही में एक आदेश जारी किया है, जिसके तहत बोर्ड परिसर में किसी भी प्रकार के आंदोलन या एकत्रीकरण पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने इसे कर्मचारियों के संवैधानिक अधिकारों पर हमला बताया और सरकार से इस आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग की। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि सरकार अधिवेशन में की गई घोषणा के तहत कर्मचारियों पर लगाए गए चार्जशीट को भी रद्द करे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।