हिमाचल

Shimla: शिमला के बसंतपुर वृद्धाश्रम में कीड़ों वाला और एक्सपायरी राशन मिला; खाद्य आयोग ने जताई कड़ी नाराज़गी

राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल के औचक निरीक्षण में शिमला के बसंतपुर वृद्धाश्रम में घुन लगा आटा, एक्सपायरी चावल और दाल मिली। वृद्धों को मिल रहा खराब भोजन देख आयोग ने कड़े निर्देश जारी किए और ऑडिट की मांग की।

बघाट बैंक ऋण रिकवरी में बड़ा खुलासा: 32 लाख का ऋण बना 1.08 करोड़, एआरसीएस ने जताई कड़ी आपत्ति

बघाट बैंक की रिकवरी सुनवाई के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए। 32 लाख का ऋण 1.08 करोड़ पहुंचा, बैंक ने 76 लाख ब्याज व अन्य खर्च जोड़ दिए। एआरसीएस ने इसे गैर-व्यावहारिक बताते हुए जांच के निर्देश दिए।

Kangra: विश्व मधुमेह दिवस पर धर्मशाला में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

धर्मशाला में विश्व मधुमेह दिवस पर जिला स्वास्थ्य विभाग कांगड़ा ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें विशेषज्ञों ने मधुमेह की रोकथाम, नियंत्रण और स्वस्थ जीवनशैली पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

Kangra: पं. संत राम राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ में रक्तदान शिविर का आयोजन

पं. संत राम राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ में रेड रिबन क्लब, रेड क्रॉस सोसाइटी और हिमाचल ब्लड टाइगर एनजीओ के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 40 विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर में दंत जांच कैंप और बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

Kangra: नगरोटा कॉलेज में एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम, नुकड़ नाटक के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश

नगरोटा बगवां कॉलेज में कॉमर्स सोसाइटी, सूचना एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने नुकड़ नाटक के माध्यम से बचाव और जागरूकता का संदेश दिया।

HPU गर्ल्स हॉस्टल विवाद: जांच में नहीं मिली रैगिंग की पुष्टि, आपसी कहासुनी का मामला

HPU गर्ल्स हॉस्टल में सीनियर-जूनियर विवाद को लेकर बनी जांच कमेटी ने प्रारंभिक जांच में इसे रैगिंग नहीं, बल्कि आपसी बहसबाजी का मामला बताया है। विस्तृत रिपोर्ट अगले सप्ताह सौंप दी जाएगी।

Popular

Subscribe

--Advertisement--