Kangra: नगरोटा कॉलेज में एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम, नुकड़ नाटक के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश

Date:

--Advertisement--

नगरोटा बगवां, 14 नवंबर (राहुल सुपेहिया)। राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां की कॉमर्स सोसाइटी के तत्वावधान में लोक संपर्क विभाग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, हिमाचल प्रदेश के संयुक्त सहयोग से एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और स्थानीय समुदाय को एचआईवी वायरस एवं एड्स बीमारी के फैलाव, बचाव और इसके प्रति फैली भ्रांतियों के बारे में सही जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सोनी ने की। इस अवसर पर प्रो. संजय शर्मा, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. माधवी पराशर सहित कॉलेज के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसमें एचआईवी/एड्स के कारण, इसके संक्रमण के तरीके, इससे जुड़े मिथकों और समाज में फैली गलत धारणाओं पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुकड़ नाटक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। इसमें एचआईवी/एड्स के लक्षण, फैलाव के स्रोत और बचाव के सरल उपायों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

नाटक के माध्यम से जागरूकता, सुरक्षित व्यवहार और नियमित स्वास्थ्य जांच को एड्स से बचाव के प्रमुख उपाय बताए गए। विद्यार्थियों ने यह भी संदेश दिया कि एचआईवी/एड्स से पीड़ित लोगों के साथ भेदभाव न कर मानवता और सम्मान के साथ व्यवहार किया जाना चाहिए।

अंत में प्राचार्य डॉ. सोनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को इस महत्वपूर्ण विषय पर जागरूक और जिम्मेदार बनकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

यह आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को समझाने में अत्यंत सफल रहा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।