मुख्यमंत्री सहारा योजना में बड़ा बदलाव, अब ऐसे मिलेगा गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को आर्थिक सहारा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सहारा योजना का संचालन और क्रियान्वयन अब सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा किया जा रहा है। जिला कल्याण अधिकारी सोलन विवेक अरोड़ा ने बताया कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के गंभीर और लंबे समय से बीमार मरीजों को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाना है।

Advertisement

विवेक अरोड़ा के अनुसार मुख्यमंत्री सहारा योजना के तहत पार्किसन रोग, मैलिग्नेंट कैंसर, स्थायी दिव्यांगता के साथ लकवा, दीर्घकालिक उपचाराधीन या शय्याग्रस्त मरीजों को सहायता दी जाती है। इसके अलावा मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया, तीव्र या दीर्घकालिक गुर्दा विफलता से पीड़ित मरीज तथा ऐसी अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति, जिनके कारण वे स्थायी रूप से काम करने में असमर्थ हो गए हैं, भी योजना का लाभ ले सकते हैं।

Advertisement

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से होगा आवेदन से भुगतान तक का काम

जिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि हिमाचल सरकार ने मुख्यमंत्री सहारा योजना की आवेदन से लेकर भुगतान तक की प्रक्रिया को डिजिटल बनाने के लिए नया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार किया है। इसका उद्देश्य पूरी प्रक्रिया को आधुनिक और आसान बनाना है, ताकि आवेदकों को योजनाओं का लाभ एक ही सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन मिल सके।

Advertisement

उन्होंने बताया कि जिन आवेदकों और लाभार्थियों के आवेदन हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा सोसाइटी के पास लंबित रखे गए थे, उन्हें सहायता राशि प्राप्त करने के लिए दोबारा आवेदन करना होगा।

यहां कर सकते हैं आवेदन

इच्छुक और लंबित आवेदक मुख्यमंत्री सहारा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन https://himparivar.hp.gov.in/ekalyan पर कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी लोक मित्र केंद्र के माध्यम से भी आवेदन करवाया जा सकता है।

विवेक अरोड़ा ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लाभार्थियों की पहचान और सत्यापन के साथ आवश्यक प्रक्रियात्मक औपचारिकताओं को पूरा करने में भी सहायता करेंगी।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

कांगड़ा में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंची केंद्रीय टीम, दो दिन प्रभावित क्षेत्रों का करेगी निरीक्षण

हिमाचल में मानसून के दौरान भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लेने केंद्र सरकार की छह सदस्यीय अंतर-मंत्रालय टीम कांगड़ा पहुंची। टीम दो दिनों तक प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर नुकसान और राहत कार्यों की स्थिति का आकलन करेगी।

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25.37 ग्राम चिट्टा बरामद; गुरदासपुर और बैजनाथ के दो आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने श्री साई यूनिवर्सिटी के पास 25.37 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस थाना पंचरुखी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, जल्द मिलेगी घर-द्वार के पास राजस्व सेवाएं; निर्माण में नहीं आएगी धन की कमी

हारचक्कियां में प्रस्तावित सब-तहसील भवन का शिलान्यास राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भवन से क्षेत्र के लोगों को राजस्व सेवाएं घर-द्वार के करीब मिलेंगी। मंत्री ने निर्माण में धन की कमी नहीं आने देने और भवन को जल्द पूरा करने की बात कही।