रक्षाबंधन से पहले हिमाचल के लाखों परिवारों को बड़ी राहत, राशन डिपुओं में जल्द मिलेगी सस्ती चीनी; जानें किसे कितने रुपये किलो

Date:

--Advertisement--

रक्षाबंधन से पहले हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में सस्ती चीनी मिलने का इंतजार कर रहे लाखों उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। प्रदेश सरकार ने डिपुओं में चीनी का कोटा उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने 35,600 क्विंटल चीनी का सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया है।

Advertisement

सरकार से मंजूरी मिलने के बाद चीनी की आपूर्ति का ऑर्डर हरियाणा शूगर फेडरेशन को दिया गया है। सप्लाई ऑर्डर जारी होने के बाद चीनी की खेप प्रदेश के होलसेल गोदामों में पहुंचनी शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में पूरी खेप पहुंचने के बाद इसे राशन डिपुओं तक भेजा जाएगा। इसके बाद इसी महीने उपभोक्ताओं को चीनी का करंट कोटा उपलब्ध करवाने की तैयारी है।

रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए राशन डिपुओं में चीनी पहुंचने से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से सस्ती चीनी के कोटे का इंतजार कर रहे परिवारों को अब जल्द ही यह सुविधा मिल सकती है।

Advertisement

13 रुपये किलो चीनी से लाखों परिवारों को फायदा

हिमाचल प्रदेश की उचित मूल्य की दुकानों में पात्रता के आधार पर उपभोक्ताओं को रियायती दरों पर चीनी उपलब्ध करवाई जाती है। अंत्योदय अन्न योजना, प्राथमिकता वाले परिवार और बीपीएल परिवारों को 13 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी मिलती है।

वहीं, एपीएल परिवारों को 33 रुपये प्रति किलो और एपीएल टैक्सपेयर उपभोक्ताओं को 48 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी उपलब्ध करवाई जाती है। प्रदेश में वर्तमान में 5,420 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपभोक्ताओं को सस्ता राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है।

Advertisement

होलसेल गोदामों में पहुंच रही चीनी

हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के महाप्रबंधक अरविंद शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने के बाद चीनी का सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया गया है। इसके तहत होलसेल गोदामों में चीनी पहुंचनी शुरू हो गई है। आगे इसे उचित मूल्य की दुकानों तक भेजकर उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाया जाएगा।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: आंगनवाड़ी के 4 पदों पर फिर निकली भर्ती, 24 सितंबर तक आवेदन का मौका; जानें किस क्षेत्र की महिलाओं के लिए है अवसर

ज्वालामुखी उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 1 और सहायिका के 3 रिक्त पदों के लिए फिर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र महिलाएं 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक देहरा कार्यालय में आवेदन जमा कर सकती हैं।

Kangra: नशा तस्कर पर नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; चरस के मामले से जुड़ा है पूरा मामला

नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डमटाल के चरस मामले में आरोपी बलविंदर उर्फ बिल्ला की 3.32 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त करवाई है। सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली ने जब्ती की पुष्टि की है।

Kangra: 79 साल बाद करेरी क्षेत्र में दौड़ी बस, पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार

करेरी क्षेत्र में 79 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बस सेवा शुरू हो गई है। पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से मुलाकात कर आभार जताया।

प्रशिक्षण से स्वरोजगार तक पहुंचा PNB RSETI, 10,620 युवाओं और महिलाओं को मिला हुनर; 7,408 ने शुरू की रोजगार की राह

पीएनबी आरसेटी ने ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई है। स्थापना से अब तक 10,620 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें 7,408 का सेटलमेंट हुआ और 6,428 प्रशिक्षार्थी स्वरोजगार से जुड़े हैं।