HPU गर्ल्स हॉस्टल विवाद: जांच में नहीं मिली रैगिंग की पुष्टि, आपसी कहासुनी का मामला

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के गर्ल्स हॉस्टल में सीनियर और जूनियर छात्रा के बीच हुआ विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि घटना रैगिंग की श्रेणी में नहीं आती, बल्कि यह एक पूर्व सीनियर और जूनियर छात्रा के बीच हुई आपसी बहसबाजी का मामला था।

Advertisement – HIM Live Tv

मिली जानकारी के अनुसार, बीते दिनों छात्रावास में किसी बात को लेकर दोनों छात्राओं के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में बढ़ गई और इसे रैगिंग का रूप देने की कोशिश की गई। गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत एक जांच कमेटी गठित की थी।

जांच कमेटी ने संबंधित पक्षों से बयान लेकर मामले की गहनता से पड़ताल की। आरोपी मानी जा रही छात्रा ने भी समिति के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखा। अब तक की जांच रिपोर्ट के आधार पर समिति इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि यह विवाद रैगिंग नहीं, बल्कि व्यक्तिगत मतभेद और तकरार से जुड़ा है।

विश्वविद्यालय के चीफ वार्डन प्रो. रोशन लाल जिंटा ने बताया कि मामले की प्रारंभिक रिपोर्ट मांगी गई है तथा कमेटी अगले सप्ताह अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के आने के बाद ही विश्वविद्यालय प्रशासन आगे की कार्रवाई तय करेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।