पठानकोट। नशा मुक्ति चेतना संघ, पठानकोट की ओर से आज आर्य बॉयज़ स्कूल में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला संयोजक अंशुल शर्मा रहे। इस अवसर पर सह-जिला संयोजक पल्लवी शर्मा और सोशल मीडिया प्रमुख सक्षम झा भी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके खिलाफ जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि नशे से आजादी केवल एक दिन का संकल्प नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में लगातार चलने वाला अभियान है।




For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


