दुर्घटना

Sirmaur: नाहन-रेणुका जी मार्ग पर सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा, बस और ट्रक में टक्कर के बाद बड़ा हादसा टला

नाहन-रेणुका जी मार्ग पर सिलेंडरों से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक पहले एचआरटीसी बस से टकराया और फिर सड़क किनारे पहाड़ी से टकराकर पलट गया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Kinnaur: किन्नौर में दिल दहला देने वाला हादसा: 150 फीट गहरी खाई में गिरी कार, महिला की मौत, 3 गंभीर घायल

किन्नौर जिले के पालींगचे सड़क मार्ग पर रविवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। टाटा पंच कार के खाई में गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Bilaspur: फोरलेन पर तेज रफ्तार का कहर: 7 साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर कोठी के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Himachal: किंगल के पास बड़ा हादसा टला, ट्रैवलर पलटने से 18 यात्री घायल, सभी सुरक्षित

किंगल के पास ट्रैवलर पलटने से 18 यात्री घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सभी घायलों का कुमारसैन और खनेरी अस्पताल में इलाज किया गया।

Chamba: थणाला में खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत; सलूणी के दो परिवारों में छाया मातम

भद्रवाह–पधरी मार्ग पर थणाला के पास कार खाई में गिरने से सलूणी के दो युवकों की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

तेज धूप ने छीनी ड्राइवर की नजर, सेकेंडों में पलटा कहर—कुमारहट्टी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार टैक्सी डिवाइडर से भिड़ी

कुमारहट्टी फ्लाईओवर पर तेज धूप के कारण नजर धुंधली होने से एक तेज रफ्तार टैक्सी डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।

Popular

Subscribe

--Advertisement--