Sirmaur: नाहन-रेणुका जी मार्ग पर सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा, बस और ट्रक में टक्कर के बाद बड़ा हादसा टला

Date:

--Advertisement--

सदर पुलिस थाना नाहन के अंतर्गत नाहन-रेणुका जी मार्ग पर मलगांव के पास सिलेंडरों से भरा एक ट्रक पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में लदे दर्जनों सिलेंडर सड़क पर बिखर गए। जानकारी के अनुसार, ट्रक पहले एचआरटीसी की बस से टकराया और फिर सड़क किनारे पहाड़ी से टकराकर मार्ग पर पलट गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि दोनों वाहनों को नुकसान जरूर हुआ। हादसे के कारण सड़क पर जाम लग गया, जिसे बाद में यातायात के लिए बहाल किया गया।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त ट्रक जिंद से सिलेंडर लेकर संगड़ाह की तरफ जा रहा था। शुरुआती जांच में पता चला कि ट्रक चालक ब्रेक नहीं लगा पाया। इसके चलते ट्रक पहले रेणुका जी की ओर से आ रही एचआरटीसी की बस से टकराया और बचाव के प्रयास में वाहन को पहाड़ी से टकराया। इस दौरान ट्रक सड़क पर पलट गया। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

हादसे में ट्रक चालक, बस चालक और बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे। बाद में बस की सवारियों को अन्य बस में बिठाकर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों चालकों के बीच आपसी समझौता होने के कारण कोई कानूनी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने भी पुष्टि की कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई और आपसी समझौते के कारण आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।