हिमाचल

Shimla: राज्य सरकार 350 करोड़ का लोन लेने जा रही, विकास कार्यों में खर्च होगी राशि

हिमाचल प्रदेश सरकार 350 करोड़ रुपए का ऋण लेने जा रही है। यह राशि 4 वर्षों में चुकानी होगी और इसका उपयोग विकास कार्यों में किया जाएगा। नीलामी प्रक्रिया 2 दिसम्बर तक पूरी की जाएगी।

Mandi: मंडी में 11 दिसम्बर को जनसंकल्प सम्मेलन, आपदा प्रभावितों को राहत और राज्य का आत्मनिर्भर विजन पेश

मंडी में 11 दिसम्बर को जनसंकल्प सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। आपदा प्रभावितों को राहत राशि दी जाएगी और राज्य का आत्मनिर्भर विजन जनता के सामने रखा जाएगा। इस मौके पर मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

Kangra: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते नजर आए CM सुक्खू, बच्चों को दी नशे से दूर रहने और मेहनत की सलाह

धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री सुक्खू ने बैडमिंटन खेला और बच्चों से बातचीत की। उन्होंने नशे से दूर रहने और रोज अभ्यास करने की सलाह दी। सीएम ने ट्रैक और स्टेडियम की तारीफ की और सुविधाओं के सुधार के आदेश दिए।

Kangra: हिमाचल विधानसभा में पैंशनर्ज का हल्ला-बोल: सड़क पर चक्का जाम, सीएम से एक हफ्ते में समाधान का आश्वासन

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन हजारों पैंशनर्ज ने जोरदार प्रदर्शन किया। पैंशनर्जों ने सड़क पर चक्का जाम किया और सीएम सुक्खू से अपनी 14 सूत्रीय मांगों के जल्द समाधान की मांग की। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर जेसीसी मीटिंग बुलाई जाएगी।

Kangra: सुक्खू का भाजपा पर हमला: कहा, ‘बिना बजट के शिलान्यासों को हमारी सरकार पूरा कर रही है’

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार केवल जनता की संपदा लूटकर भवन बनाती रही। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार बिना बजट के शिलान्यासों को पूरा कर रही है और अस्पतालों व स्कूलों की स्थिति सुधार रही है।

Shimla: एचपीयू ने दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए लॉन्च की हाई-टैक लैब, आर्टिफिशियल इंटैलीजेंस से पढ़ाई होगी आसान

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए हाई-टैक लैब और आर्टिफिशियल इंटैलीजेंस उपकरण लॉन्च किए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्रों को नए सॉफ्टवेयर और उपकरणों का इस्तेमाल करना सिखाया गया, जिससे पढ़ाई और शोध कार्य में आसानी होगी।

Popular

Subscribe

--Advertisement--