Kangra: शाहपुर की जनता को अब भाषण नहीं, हिसाब चाहिए: कमल शर्मा ने केवल सिंह पठानिया से पूछे चुनावी घोषणाओं पर सवाल

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 9 अगस्त। भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमल कुमार शर्मा ने शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया पर चुनाव के दौरान की गई घोषणाओं को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने में अब कुछ ही महीने बाकी हैं, लेकिन कई घोषणाएं अभी तक धरातल पर उतरने का इंतजार कर रही हैं।

Advertisement

कमल शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता काम से ज्यादा प्रचार पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक ही कार्य का बार-बार प्रचार कर उसे कई उपलब्धियों के रूप में पेश करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि जमीन पर विकास कार्य अपेक्षाओं के मुताबिक दिखाई नहीं दे रहे हैं।

Advertisement

भाजपा नेता ने विधायक केवल सिंह पठानिया से सवाल किया कि शाहपुर के युवाओं के लिए उद्योग कब स्थापित किया जाएगा। उन्होंने पूछा कि रेहलू के ऐतिहासिक किले का जीर्णोद्धार कब तक होगा और कृषि विज्ञान केंद्र कब और कहां स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने चुनाव के दौरान की गई अन्य घोषणाओं को पूरा करने की समयसीमा पर भी सवाल उठाया।

Advertisement

कमल शर्मा ने कहा कि सरकार के कार्यकाल के चार साल पूरे होने को हैं और अब जनता केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि उनका परिणाम जानना चाहती है। उन्होंने सवाल किया कि चुनाव के दौरान किए गए वादे क्या केवल जनता को गुमराह करने के लिए थे या फिर उन्हें पूरा करने के लिए कोई समयबद्ध योजना भी बनाई गई है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि शाहपुर की जनता को अब भाषण नहीं, हिसाब चाहिए। जनता को प्रचार नहीं, परिणाम चाहिए और घोषणाएं नहीं, बल्कि धरातल पर काम चाहिए। कमल शर्मा ने कहा कि जब तक चुनावी घोषणाएं पूरी नहीं होतीं, जनता इन मुद्दों पर सवाल पूछती रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: आंगनवाड़ी के 4 पदों पर फिर निकली भर्ती, 24 सितंबर तक आवेदन का मौका; जानें किस क्षेत्र की महिलाओं के लिए है अवसर

ज्वालामुखी उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 1 और सहायिका के 3 रिक्त पदों के लिए फिर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र महिलाएं 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक देहरा कार्यालय में आवेदन जमा कर सकती हैं।

Kangra: नशा तस्कर पर नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; चरस के मामले से जुड़ा है पूरा मामला

नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डमटाल के चरस मामले में आरोपी बलविंदर उर्फ बिल्ला की 3.32 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त करवाई है। सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली ने जब्ती की पुष्टि की है।

Kangra: 79 साल बाद करेरी क्षेत्र में दौड़ी बस, पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार

करेरी क्षेत्र में 79 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बस सेवा शुरू हो गई है। पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से मुलाकात कर आभार जताया।

प्रशिक्षण से स्वरोजगार तक पहुंचा PNB RSETI, 10,620 युवाओं और महिलाओं को मिला हुनर; 7,408 ने शुरू की रोजगार की राह

पीएनबी आरसेटी ने ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई है। स्थापना से अब तक 10,620 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें 7,408 का सेटलमेंट हुआ और 6,428 प्रशिक्षार्थी स्वरोजगार से जुड़े हैं।