हिमाचल

Himachal: जोगिंद्रनगर के सृजन गोस्वामी ने रचा इतिहास, NDA से IMA तक का सफर पूरा कर बने भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट

जोगिंद्रनगर के सृजन गोस्वामी ने भारतीय सैन्य अकादमी से प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट बनकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। NDA से IMA तक का उनका सफर युवाओं के लिए प्रेरणादायक मिसाल बन गया है।

Solan: सोलन के मयंक शर्मा ने रचा इतिहास, भारतीय वायु सेना में पायलट बनकर बढ़ाया हिमाचल का मान

सोलन जिले के भूमती गांव के युवा मयंक शर्मा भारतीय वायु सेना में पायलट बन गए हैं। गांव के पहले एयर फोर्स पायलट बनने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोग उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व जता रहे हैं।

Paonta Sahib में ट्रालों पर फूटा लोगों का गुस्सा, युवक को कुचलने की कोशिश के आरोप के बाद 2 घंटे तक लगा चक्का जाम

पांवटा साहिब में नो-एंट्री से पहले ट्रालों के प्रवेश और एक युवक को कथित रूप से कुचलने की कोशिश के आरोप के बाद स्थानीय युवाओं ने विश्वकर्मा चौक पर दो घंटे तक चक्का जाम किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और कई वाहनों के चालान काटे।

Kangra: गुलेर की बेटी आयुषी धीमान ने नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा पास कर रचा इतिहास, परिवार और पूरे कांगड़ा का बढ़ाया मान

कांगड़ा के गुलेर की आयुषी धीमान ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा पास कर बड़ी सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Kangra: बैजनाथ में लता मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन, विधायक किशोरी लाल बोले- खेल युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से रखते हैं दूर

बैजनाथ के चोबू में आयोजित लता मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन विधायक किशोरी लाल की मौजूदगी में हुआ। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने और अनुशासित जीवन की ओर प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम हैं।

चंबा में सनसनी: पुल के नीचे मिला 26 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, सड़क जाम

चंबा के चुराह क्षेत्र में कल्हेल पुल के नीचे 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए सड़क जाम कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Popular

Subscribe

--Advertisement--