Kangra: लंज CHC में बड़ा बदलाव: 3 लाख की आधुनिक डेंटल चेयर शुरू, जल्द मिलेगी अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे की सुविधा

Date:

--Advertisement--

लंज, 7 अगस्त। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी दिशा में प्रदेश सरकार के उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार को लंज प्रवास के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लंज का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने करीब 3 लाख रुपये की लागत से स्थापित आधुनिक डेंटल चेयर का लोकार्पण कर इसे क्षेत्र की जनता को समर्पित किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के साथ निर्माणाधीन नए सीएचसी भवन का भी निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, लंज में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं।

Advertisement

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार काम कर रही है। अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाने के साथ स्वास्थ्य संस्थानों के आधारभूत ढांचे को भी मजबूत किया जा रहा है, ताकि लोगों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर उपचार मिल सके।

अस्पताल के निरीक्षण के दौरान केवल सिंह पठानिया ने दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई, चिकित्सा सेवाओं और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएं।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि सोमवार तक सीएचसी लंज में आरवीजी डिजिटल डेंटल एक्स-रे एवं डेंटल एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। इसके लिए आवश्यक 1 लाख 10 हजार रुपये की राशि उन्होंने अपने स्तर पर उपलब्ध करवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सीएचसी लंज में जल्द ही अल्ट्रासाउंड मशीन भी स्थापित की जाएगी। इससे लंज और आसपास की पंचायतों के हजारों लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा और उन्हें उपचार के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा।

Advertisement

इसके बाद उपमुख्य सचेतक ने निर्माणाधीन नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी एजेंसी को निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए भवन के तैयार होने के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का और विस्तार होगा।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि लंज क्षेत्र के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इससे स्थानीय लोगों को सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान लंज क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लंज को सीबीएसई से संबद्ध करवाया गया है। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा शुरू करवाई गई है और सीएचसी भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके अलावा राजकीय महाविद्यालय लंज में बीसीए, पीजीडीसीए और बीबीए जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू करवाए गए हैं। महाविद्यालय में आधुनिक कंप्यूटर लैब भी स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चंगर क्षेत्र को विकास का नया केंद्र बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है।

Advertisement

अस्पताल निरीक्षण के बाद केवल सिंह पठानिया लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, लंज पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, राजस्व और अन्य विकास कार्यों से जुड़ी मांगें उनके सामने रखीं। उपमुख्य सचेतक ने अधिकांश मामलों में संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और शेष मामलों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित और विकास कार्यों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने का भी आह्वान किया।

इस अवसर पर चकवन गौड के 16 लोगों ने उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। केवल सिंह पठानिया ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोगों का कांग्रेस पार्टी के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने नए सदस्यों से संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Advertisement

कार्यक्रम में उनकी धर्मपत्नी सुंनीदा पठानिया, एसडीएम अंजलि गर्ग, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता विकास सूद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं बीएमओ डॉ. विक्रम कटोच, नायब तहसीलदार संजय शर्मा, बीडीओ पारुल पटियाल, पूर्व अध्यक्ष सुमन मैहरा, वीडीसी उपाध्यक्ष पूनम देवी, प्रधान डडोली वीना, लंज खास से सर्वजीत सिंह, अप्पर लंज से कुलबीर भंडारी, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं कर्मचारी, कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा में दर्दनाक बस हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर 18 सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 की मौत; 11 घायल

चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास शनिवार सुबह 18 सवारियों से भरी निजी बस स्टीयरिंग एंड टूटने के बाद सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में चालक और परिचालक समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

Kangra: लंज में धन्यवाद रैली, पठानिया बोले- हिमाचली हितों की रक्षा में CM सुक्खू ने उठाए बड़े कदम, विरोधियों पर भी साधा निशाना

लुंज में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अगुवाई में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के फैसलों के समर्थन में धन्यवाद रैली निकाली गई। पठानिया ने किशाऊ परियोजना, फ्री पावर शेयर और ग्रीन पंचायत योजना का जिक्र करते हुए सरकार के कदमों को हिमाचली हितों के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Kangra: आजादी के 79 साल बाद करेरी गांव पहुंची बस, 28 सीटर सेवा शुरू होते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर

शाहपुर के करेरी गांव में आजादी के 79 साल बाद 28 सीटर बस सेवा शुरू हो गई। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस सुविधा मिलने से ग्रामीणों और पर्यटकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।

Kullu: कुल्लू-मनाली में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार, होटल से 20.420 ग्राम चिट्टा बरामद; दो गिरफ्तार

कुल्लू-मनाली में पुलिस ने नशे के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाइयों में कुल 23.690 ग्राम हेरोइन यानी चिट्टा बरामद किया है। मनाली के एक निजी होटल से 20.420 ग्राम चिट्टा बरामद कर पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुल्लू में एक अन्य व्यक्ति से 3.27 ग्राम चिट्टा मिला।