हिमाचल

Himachal: HRTC बनाम निजी बसें: रूट टाइमिंग विवाद ने पकड़ा तूल, FIR नहीं हटी तो प्रदेशभर में बसें खड़ी करने की चेतावनी

नाहन में रूट टाइमिंग विवाद के बाद एचआरटीसी चालक यूनियन ने सरकार और आरटीओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एफआईआर रद्द नहीं हुई तो प्रदेशभर में बसें खड़ी करने की चेतावनी दी गई है।

Kangra: स्वां खड्ड में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, आधी रात को पुलिस-माइनिंग विभाग का छापा, 4 टिप्पर जब्त

स्वां खड्ड में अवैध खनन पर प्रशासन ने आधी रात को बड़ी कार्रवाई करते हुए चार टिप्पर जब्त किए हैं। पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है।

Kangra: वज़ीर एकेडमिक इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक समारोह और पारितोषिक वितरण, मेधावियों का हुआ भव्य सम्मान

उप तहसील कोटला के अंतर्गत वज़ीर एकेडमिक इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज जैरी ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद स्कूल की प्रधानाचार्य दीपिका गुलेरिया और स्टाफ सदस्यों ने विशेष अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।प्रधानाचार्य दीपिका गुलेरिया ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ खेलकूद और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्कूल का उद्देश्य केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वागत गीत के साथ श्रीकृष्ण हरे मुरारी, मैं निकला गड्डी लेके और तेरा मेरा लग्न जैसे गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पंजाबी भांगड़ा, हिंदी, पंजाबी और पहाड़ी गीतों पर बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।समारोह में शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विशेष अतिथि राज जैरी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज को सही दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम है।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन राजेन्द्र, प्रधानाचार्य दीपिका गुलेरिया, एमडी अखिल इन्द्र सिंह गुलेरिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Himachal: महज 11 साल की आदवी ने रचा इतिहास, नोएडा में नेशनल वूशु गेम्स में जीता गोल्ड मेडल

नोएडा में आयोजित अंडर-14 डीएवी नेशनल वूशु गेम्स में जयसिंहपुर की 11 वर्षीय आदवी ने गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र और स्कूल का नाम रोशन किया।

Himachal: नशे में धुत्त युवकों की लापरवाही ने ली नाबालिगा की जान, सलासी हादसे के बाद एम्स में तोड़ा दम

सलासी में नशे में धुत्त युवकों की लापरवाही से घायल हुई 16 वर्षीय नाबालिगा की एम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई, सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए।

Himachal: Punjab Kesari की प्रिंटिंग प्रेस पर पुलिस कार्रवाई से भड़के जयराम ठाकुर, बोले– यह लोकतंत्र और प्रेस आज़ादी पर सीधा हमला

पंजाब केसरी की प्रिंटिंग प्रेस पर पुलिस कार्रवाई को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताया।

Popular

Subscribe

--Advertisement--