Himachal: नशे में धुत्त युवकों की लापरवाही ने ली नाबालिगा की जान, सलासी हादसे के बाद एम्स में तोड़ा दम

Date:

--Advertisement--

सलासी में बीते वीरवार को नशे में धुत्त युवकों की लापरवाही एक मासूम नाबालिगा की मौत का कारण बन गई। नशे की हालत में कार चला रहे युवकों के साथ सफर करना इस किशोरी को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई नाबालिगा ने बिलासपुर स्थित एम्स में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हालांकि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन यह सच्चाई नहीं बदली जा सकती कि नशे में डूबे युवकों के साथ रहना एक गरीब और बेसहारा बच्ची के लिए जानलेवा साबित हुआ।

जानकारी के अनुसार, मृतक नाबालिगा हमीरपुर जिले के एक क्षेत्र की रहने वाली थी और उसकी उम्र करीब 16 वर्ष बताई जा रही है। काफी समय पहले उसके माता-पिता का देहांत हो चुका था, जिसके बाद उसके नाना-नानी ही उसकी देखभाल कर रहे थे। बुजुर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर इस परिवार के लिए यह हादसा एक ऐसा जख्म बन गया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकेगी।

इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी राजेश उपाध्याय ने बताया कि नाबालिगा की उपचार के दौरान मौत हो गई है और शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपी युवकों को सदर पुलिस ने वीरवार दोपहर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी किए गए हैं।

घटना के अनुसार, बीते वीरवार सुबह करीब पांच बजे सलासी में करीब आधा दर्जन युवक नशे की हालत में निजी बस को रोककर चालक और परिचालक के साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान नाबालिगा भी उनकी कार में सवार थी और वह युवकों को रोकने तथा बीच-बचाव करने का प्रयास करती रही। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

मारपीट के बाद नशे में धुत्त युवकों ने अपनी गाड़ियों से मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में नाबालिगा गंभीर रूप से घायल हो गई। इंसानियत को शर्मसार करते हुए आरोपी युवकों ने घायल किशोरी को मौके पर तड़पता छोड़ दिया और फरार हो गए।

इसके बाद कुछ निजी ऑपरेटरों ने घायल नाबालिगा को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर स्थित एम्स रेफर किया गया। करीब एक सप्ताह तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद बुधवार देर शाम उसने एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह घटना एक बार फिर नशे और लापरवाही के खतरनाक परिणामों की भयावह तस्वीर पेश करती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।

Kangra: रजोल से अंसुई तक सड़क 10 से 25 सितंबर तक बंद, सीमेंट कंक्रीट का काम बना वजह; जानें वैकल्पिक रास्ता

सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट कार्य के चलते रजोल से अंसुई, चड़ी मार्ग 10 से 25 सितंबर 2026 तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। जिला दंडाधिकारी कांगड़ा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। अंसुई के लिए वैकल्पिक संपर्क मार्ग उपलब्ध रहेगा।

कुल्लू में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का सितंबर शेड्यूल जारी, जानें किस दिन कहां होगा टेस्ट

कुल्लू जिले में सितंबर 2026 के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आरटीओ कुल्लू, आरएलए कुल्लू, मनाली, बंजार, उदयपुर और केलांग में अलग-अलग तारीखों पर टेस्ट और पासिंग आयोजित होगी।

Kangra: रैत स्कूल की PTM में 350 से अधिक अभिभावक पहुंचे, अनुशासन और मोबाइल फोन को लेकर जीरो टॉलरेंस; HPV वैक्सीनेशन पर भी दी...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में PTM और ‘शिक्षा संवाद’ का आयोजन हुआ, जिसमें 350 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों के अनुशासन, मोबाइल फोन के इस्तेमाल, छात्रवृत्ति योजनाओं और शैक्षणिक प्रदर्शन पर चर्चा हुई। इस दौरान HPV वैक्सीनेशन को लेकर भी अभिभावकों को जागरूक किया गया।