Kangra: गगल एयरपोर्ट के पास बड़ा हादसा टला! ट्रायल के दौरान ड्राइविंग स्कूल की गाड़ी पर गिरा विशाल पत्थर, अधूरी सुरक्षा दीवार पर उठे सवाल

Date:

--Advertisement--

शाहपुर: कांगड़ा जिले में गगल एयरपोर्ट के समीप बनोई क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रायल के दौरान केवल हाइवे ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल शाहपुर की प्रशिक्षण गाड़ी पर अचानक पहाड़ी से एक विशालकाय पत्थर आ गिरा। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि पत्थर की रफ्तार अपेक्षाकृत कम होने के कारण गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षण वाहन बनोई क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी पहाड़ी से अचानक एक बड़ा पत्थर लुढ़ककर सीधे गाड़ी पर आ गिरा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वाहन को नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इस घटना ने एक बार फिर इस मार्ग पर यात्रियों और वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement

स्थानीय लोगों का कहना है कि गगल एयरपोर्ट के पास बनोई क्षेत्र में पिछले वर्ष से लगातार भूस्खलन हो रहा है। बरसात शुरू होने के बाद प्रशासन ने यहां सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य शुरू कराया था, लेकिन बारिश के कारण यह कार्य अधूरा रह गया। इसके चलते हल्की या तेज बारिश के दौरान भी पहाड़ी से लगातार पत्थर और मलबा गिर रहा है, जिससे इस सड़क से गुजरने वाले लोगों की जान हर समय जोखिम में बनी रहती है।

Advertisement

केवल हाइवे ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल शाहपुर के एमडी केवल शर्मा ने बताया कि यदि पत्थर की रफ्तार अधिक होती तो प्रशिक्षण वाहन सीधे नीचे खड्ड में जा सकता था और बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने प्रशासन से अधूरी सुरक्षा दीवार का निर्माण जल्द पूरा करने और इस संवेदनशील स्थान पर स्थायी सुरक्षा उपाय करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

रक्षाबंधन पर पीएम मोदी को भेजी राखी का आया जवाब, मेघना पुरी को PMO से मिला पत्र; प्रधानमंत्री ने जताया आभार

रक्षाबंधन पर धर्मशाला की मेघना पुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी और शुभकामनाएं भेजी थीं। प्रधानमंत्री कार्यालय से आए पत्र में पीएम मोदी ने उनका आभार जताया और महिलाओं की भूमिका पर बात की।

हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में अब दिन में 3 बार लगेगी हाजिरी, नहीं लगाई तो अगले महीने वेतन से कटेगी रकम

हिमाचल के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को अब दिन में तीन बार वीएसके-स्विफ्टचैट पोर्टल पर हाजिरी दर्ज करनी होगी। उपस्थिति सत्यापन के बिना वेतन बिल नहीं बनेंगे और अनुपस्थिति पर अगले महीने वेतन में कटौती हो सकती है।

मैक्लोडगंज के होस्टल में देर रात बड़ी रेड, कूड़ेदान में छिपे पर्स से चिट्टा-अफीम समेत नशीले पदार्थ बरामद; दो हिरासत में

मैक्लोडगंज के अप्पर धर्मकोट स्थित निजी होस्टल में पुलिस ने गुप्त सूचना पर देर रात रेड की। कूड़ेदान में छिपे पर्स से चिट्टा, अफीम, चरस और गांजा बरामद हुआ। मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Kangra: बारिश के बीच बच्चों संग थिरके आरएस बाली, जोनल अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का शानदार समापन; स्कूलों को ₹2.5 करोड़, धलूं को ₹5 लाख...

नगरोटा के धलूं स्कूल में जोनल अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का बारिश के बीच शानदार समापन हुआ। आरएस बाली ने बच्चों के साथ नृत्य कर उत्साह बढ़ाया और स्कूलों के लिए ₹2.5 करोड़, धलूं स्कूल के लिए ₹5 लाख, कबड्डी मैट व दो सोलर लाइटों की घोषणा की।