Himachal: Punjab Kesari की प्रिंटिंग प्रेस पर पुलिस कार्रवाई से भड़के जयराम ठाकुर, बोले– यह लोकतंत्र और प्रेस आज़ादी पर सीधा हमला

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा पंजाब केसरी अख़बार की प्रिंटिंग प्रेस पर की गई पुलिस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताया। जयराम ठाकुर ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता किसी भी लोकतंत्र की रीढ़ होती है, लेकिन सत्ता के दबाव में मीडिया की आवाज को दबाने की कोशिश आपातकाल की काली यादों और तानाशाही मानसिकता की ओर इशारा करती है।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार आलोचना से घबराकर पुलिस बल का दुरुपयोग कर रही है, जो पूरी तरह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा पंजाब केसरी अख़बार की प्रिंटिंग प्रेस पर की गई पुलिसिया कार्रवाई लोकतंत्र और प्रेस की आज़ादी पर सीधा हमला है। ऐसी दमनकारी कार्रवाइयां यह दर्शाती हैं कि सत्ता सच से भयभीत है और खबरों को दबाने के लिए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया जा रहा है।

https://x.com/jairamthakurbjp/status/2011832076467912877?s=20

नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि पंजाब केसरी पर की गई यह कार्रवाई मीडिया को डराने और जनता की आवाज़ को कुचलने का प्रयास है। उन्होंने इस अलोकतांत्रिक कदम की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सरकार को अपनी तानाशाही नीति से बाज आना चाहिए और अखबारों पर दमनकारी कार्रवाई करने के बजाय जनहितकारी नीतियों पर काम करना चाहिए।

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि 31 अक्टूबर 2025 को प्रकाशित एक संतुलित समाचार के बाद आम आदमी पार्टी सरकार ने पंजाब केसरी ग्रुप को निशाना बनाना शुरू कर दिया था। 2 नवंबर से अखबार को मिलने वाले सभी सरकारी विज्ञापन बंद कर दिए गए और इसके बाद एफएसएसएआई, जीएसटी, आबकारी विभाग, फैक्ट्री विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जरिए लगातार छापेमारी और कार्रवाई की गई। होटल, प्रिंटिंग प्रेस पर रेड, लाइसेंस रद्द करना, बिजली कनेक्शन काटना और प्रेस परिसरों के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती यह साफ दर्शाती है कि सरकार जानबूझकर प्रेस संचालन को बाधित करना चाहती है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी यह भूल गई है कि पंजाब केसरी वह अखबार है, जिसने देश को तोड़ने की कोशिशों और आपातकाल जैसे कठिन दौर में भी पीछे हटने के बजाय निर्भीक पत्रकारिता की मिसाल पेश की थी। उन्होंने चेतावनी दी कि मीडिया की आवाज दबाने की कोशिशें लोकतंत्र को कमजोर करेंगी और जनता ऐसे कदमों का उचित जवाब देगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर कांगड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि, विवेक चौहान बोले- अमर बलिदान हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। सहायक आयुक्त विवेक चौहान ने कारगिल के वीर सैनिकों के बलिदान को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Solan: सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 अलग-अलग ऑपरेशन में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार; 24 घंटे में चोरी का केस भी...

सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया और तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में जांच जारी है।

Solan: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा बरामद; दो युवक गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड

सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने कुमारहट्टी में नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस का एंटी-चिट्टा अभियान जारी, रेलवे ओवरब्रिज के पास दो युवक गिरफ्तार; 2.36 ग्राम हेरोइन बरामद

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने समेला रेलवे ओवरब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए 2.36 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।