Himachal: महज 11 साल की आदवी ने रचा इतिहास, नोएडा में नेशनल वूशु गेम्स में जीता गोल्ड मेडल

Date:

--Advertisement--

जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र की 11 वर्षीय बेटी आदवी ने खेल जगत में बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नोएडा में आयोजित अंडर-14 डी.ए.वी. नेशनल गेम्स के तहत वूशु प्रतियोगिता में आदवी ने नेशनल स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वह डी.ए.वी. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आलमपुर की सातवीं कक्षा की छात्रा है और सबसे कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाली खिलाड़ियों में शामिल हो गई है।

आदवी की खेल प्रतिभा पहले से ही सभी को चौंकाती रही है। वह इससे पहले ताइक्वांडो में चार बार नेशनल स्तर पर भाग ले चुकी है, जो उसकी मेहनत और लगन को दर्शाता है। महज 11 वर्ष की उम्र में आदवी का यह प्रदर्शन न सिर्फ स्कूल बल्कि पूरे जयसिंहपुर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गया है।

खेलों से आदवी का जुड़ाव पारिवारिक माहौल से भी जुड़ा हुआ है। उसके माता-पिता स्वयं ताइक्वांडो के खिलाड़ी रह चुके हैं। आदवी की माता डी.ए.वी. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आलमपुर में शारीरिक शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं, जिनसे उसे खेलों की बारीकियां सीखने का निरंतर मार्गदर्शन मिलता रहा है।

नेशनल गेम्स में शानदार जीत के बाद जब आदवी स्कूल पहुंची तो स्कूल प्रशासन और स्टाफ की ओर से उसका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर आदवी ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह, अपने माता-पिता और स्कूल के समस्त स्टाफ को दिया। उसने कहा कि सभी के सहयोग और मार्गदर्शन के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं हो पाती।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।

Kangra: रजोल से अंसुई तक सड़क 10 से 25 सितंबर तक बंद, सीमेंट कंक्रीट का काम बना वजह; जानें वैकल्पिक रास्ता

सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट कार्य के चलते रजोल से अंसुई, चड़ी मार्ग 10 से 25 सितंबर 2026 तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। जिला दंडाधिकारी कांगड़ा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। अंसुई के लिए वैकल्पिक संपर्क मार्ग उपलब्ध रहेगा।

कुल्लू में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का सितंबर शेड्यूल जारी, जानें किस दिन कहां होगा टेस्ट

कुल्लू जिले में सितंबर 2026 के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आरटीओ कुल्लू, आरएलए कुल्लू, मनाली, बंजार, उदयपुर और केलांग में अलग-अलग तारीखों पर टेस्ट और पासिंग आयोजित होगी।