मंडी

Mandi: थुनाग बस अड्डे के पास खड्ड में मिला व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी; तेज बहाव में बहने की आशंका

मंडी के थुनाग बस अड्डे के पास खड्ड में रविवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तुलसी राम के रूप में हुई है। प्रशासन ने परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत दी है।

सांसद कंगना रनौत के भाषा-लहजे पर कर्मचारी महासंघ नाराज, बोले- मतभेद हो सकते हैं लेकिन सम्मान और मर्यादा जरूरी

मंडी की सांसद कंगना रनौत के अधिकारी और कर्मचारियों के प्रति कथित भाषा और लहजे पर नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने आपत्ति जताई है। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने सम्मानजनक संवाद और भाषा की मर्यादा बनाए रखने की अपील की।

Mandi: मंडी में अधिकारियों पर जमकर बरसीं कंगना रणौत, बोलीं- जुमले नहीं, जमीन पर काम चाहिए; ‘एक दिन प्रशासन मिला तो सारी फाइलें निपटा...

मंडी में दिशा समिति की बैठक में सांसद कंगना रणौत अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जमकर नाराज हुईं। उन्होंने कहा कि जुमले और स्पष्टीकरण नहीं, धरातल पर काम चाहिए। सांसद निधि और केंद्रीय योजनाओं की स्वीकृत राशि खर्च न होने पर अधिकारियों से जवाबदेही तय करने को कहा।

जिनका कोई सहारा नहीं, उनके लिए ‘सुक्खू सरकार’ बनी परिवार; करसोग में 23 लाभार्थियों को अपना घर बनाने के लिए मिलेगी 3 लाख तक...

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत करसोग उपमंडल के 23 पात्र लाभार्थियों को घर निर्माण के लिए तीन लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जा रही है। योजना के जरिए अनाथ और बेसहारा बच्चों को शिक्षा, जेब खर्च, उच्च शिक्षा और आत्मनिर्भर भविष्य के लिए भी मदद मिल रही है।

मंडी-पठानकोट NH पर दर्दनाक हादसा, पैरापिट से टकराया टिप्पर; फ्रंट शीशे से बाहर गिरा सवार, टायर के नीचे आने से मौत

मंडी-पठानकोट NH पर साहल पुल के पास बुधवार रात टिप्पर पैरापिट से टकरा गया। हादसे में टिप्पर सवार सतीश कुमार फ्रंट शीशे से बाहर गिरकर अगले टायर के नीचे आ गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

करसोग में देर रात पलटी कार, एक की मौत और दो गंभीर घायल; माहूनाग के पास ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा, जांच में जुटी पुलिस

मंडी के करसोग में माहूनाग के पास देर रात कार HP 30-8165 अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मोहन सिंह मेहरन की मौत हो गई, जबकि विनीत और चुड़ामणी गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Popular

Subscribe

--Advertisement--