Himachal: बाथरूम के वेंटिलेटर पर रखा था मोबाइल, नहाते समय महिला की वीडियो बनाने का आरोप; 7.51 सेकेंड की रिकॉर्डिंग मिलने से मचा हड़कंप

Date:

--Advertisement--

मंडी, 8 सितंबर। मंडी जिले के धर्मपुर क्षेत्र में महिला की निजता से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। महिला ने अपने पड़ोसी युवक पर बाथरूम के वेंटिलेटर पर मोबाइल फोन रखकर नहाते समय उसकी वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वेंटिलेटर पर मोबाइल देखकर घबरा गई महिला

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार घटना 4 सितंबर की है। जन्माष्टमी की छुट्टी होने के कारण महिला उस दिन घर पर थी। दोपहर करीब 2:30 बजे वह घर की दूसरी मंजिल पर बने बाथरूम में नहाने गई थी। नहाने के बाद जब वह दरवाजे पर टंगे कपड़े लेने लगी तो उसकी नजर वेंटिलेटर पर रखे एक मोबाइल फोन पर पड़ी।

महिला के मुताबिक मोबाइल को इस तरह रखा गया था कि उससे बाथरूम के अंदर की गतिविधियां रिकॉर्ड की जा सकें। अचानक मोबाइल दिखाई देने से वह घबरा गई। उसने जल्दी से कपड़े पहने और बाथरूम से बाहर आ गई।

पड़ोसी युवक पर मोबाइल रखने का आरोप

शिकायत में महिला ने बताया कि इसी दौरान उसने अपने पड़ोसी युवक को वेंटिलेटर से मोबाइल उठाकर वहां से जाते हुए देखा। महिला ने युवक से मोबाइल के बारे में पूछा तो उसने कथित तौर पर कुछ भी नहीं करने की बात कही। जब महिला ने मोबाइल मांगा तो युवक ने उसे फोन दे दिया।

इसके बाद महिला ने मामले की जानकारी अपनी भाभी और पूर्व प्रधान को दी। उनकी मौजूदगी में युवक से मोबाइल बाथरूम में रखने का कारण पूछा गया। शिकायत के अनुसार, इस दौरान युवक कथित तौर पर माफी मांगने लगा। बाद में उसने मोबाइल का लॉक खोला और फोन महिला को सौंप दिया।

गैलरी में मिली 7.51 सेकेंड की वीडियो

महिला के अनुसार, मोबाइल की गैलरी चेक करने पर उसमें नहाने के दौरान बनाई गई 7.51 सेकेंड की वीडियो मिली। वीडियो सामने आने के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस मोबाइल और वीडियो की कर रही जांच

पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर पड़ोसी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मोबाइल फोन और उसमें मिली वीडियो समेत मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वीडियो कब और किस परिस्थिति में रिकॉर्ड की गई तथा इस मामले में कोई और व्यक्ति शामिल है या नहीं। मामले की जांच जारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सिरमौर में घर के आंगन के पास खेलते-खेलते अचानक गायब हुई 5 साल की आर्या, नाले किनारे मिले जूते; पुलिस और ग्रामीणों ने तेज...

सिरमौर के संगड़ाह क्षेत्र के घेवना गांव से 5 वर्षीय बच्ची आर्या रविवार शाम से लापता है। घर के पास खेलते समय बच्ची अचानक गायब हो गई। नाले किनारे उसके जूते मिलने के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने तलाश तेज कर दी है।

Kangra: धर्मशाला में पनीर के दाम पर बड़ा खेल? विभाग ने 330 रुपये तय किए, बाजार में 440 रुपये किलो तक वसूली; दुकानों पर...

धर्मशाला में विभाग ने पनीर की कीमत 330 रुपये प्रति किलो तय की है, लेकिन बाजार में यह 440 रुपये तक बिक रहा है। कचहरी से दाड़ी तक अलग-अलग दुकानों पर कीमतों में बड़ा अंतर सामने आया है।

Kangra: हारचक्कियां में अंडर-19 छात्रा खेल प्रतियोगिता का आगाज, 17 स्कूलों की 150 बेटियां मैदान में; केवल सिंह पठानिया बोले- प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर...

हारचक्कियां में तीन दिवसीय अंडर-19 छात्रा जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। 17 विद्यालयों की करीब 150 छात्राएं विभिन्न खेलों में भाग ले रही हैं। केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

Kangra: कांगड़ा में किशोरियों को मिला आत्मविश्वास का नया पाठ, 5 विकास खंडों की 24 बेटियों ने सीखे Communication और Interview Skills के गुर

कांगड़ा में जागोरी रूरल चैरिटेबल ट्रस्ट के आगाज़ कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। पांच विकास खंडों की 24 किशोरियों ने Communication, Public Speaking, Teamwork और Interview Skills का प्रशिक्षण लिया।