बिलासपुर
Himachal: दिल्ली धमाके के बाद हिमाचल में हाई अलर्ट, बिलासपुर बॉर्डर पर सख्त नाकाबंदी
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद हिमाचल प्रदेश में भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। बिलासपुर जिले की पंजाब सीमा पर पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी है।
Bilaspur: घुमारवीं के कार्तिक शर्मा ने एन.डी.ए. परीक्षा में रचाया इतिहास, इंडियन एयरफोर्स की फ्लाइंग ब्रांच में चयन
उपमंडल घुमारवीं के पंचायत कुठेड़ा निवासी कार्तिक शर्मा ने एन.डी.ए. की 155वीं कोर्स परीक्षा में ऑल इंडिया 234वीं रैंक हासिल कर इंडियन एयरफोर्स की फ्लाइंग ब्रांच में चयन पाया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
Bilaspur: घुमारवीं पुलिस की बड़ी सफलता — बलोह टोल प्लाजा पर कार से 542.8 ग्राम चरस बरामद, दो युवक गिरफ्तार
घुमारवीं पुलिस ने बलोह टोल प्लाजा पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 542.8 ग्राम चरस बरामद की। कार सवार दो युवकों को मौके पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
Bilaspur: ड्यूटी पर लौटने से कुछ घंटे पहले अचानक उठा दर्द… बिलासपुर के वीर CRPF जवान मुख्तयार सिंह का निधन, गांव में छाया मातम
बिलासपुर जिले के घरलेहड़ा गांव के वीर CRPF जवान मुख्तयार सिंह का ड्यूटी पर लौटने से कुछ घंटे पहले अचानक निधन हो गया। जम्मू के कुपवाड़ा में तैनात मुख्तयार सिंह 15 दिन की छुट्टी पर घर आए थे, जब अचानक तेज पेट दर्द ने उन्हें हमेशा के लिए परिवार और देश से दूर कर दिया। गांव में शोक की लहर है और अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
Bilaspur: बिलासपुर में नहीं रहे सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक तिलक राज शर्मा, राष्ट्रपति पुलिस पदक से थे सम्मानित
बिलासपुर जिले के दधोल गांव के सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक तिलक राज शर्मा का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अपने ईमानदार और सादगीपूर्ण जीवन के लिए पहचाने जाने वाले तिलक राज शर्मा को वर्ष 2000 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था।



