Himachal: मंडी की बेटी मुस्कान बनेगी इंडिया हैंडबॉल टीम की कप्तान! हिमाचल की 6 खिलाड़ी टीम इंडिया में शामिल

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का पल है। मंडी जिला की होनहार बेटी मुस्कान अब इंडिया यूथ महिला हैंडबॉल टीम की कमान संभालेंगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस बड़ी चैंपियनशिप के लिए हिमाचल की छह खिलाड़ी टीम इंडिया में जगह बनाने में सफल रही हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

ये सभी खिलाड़ी हैंडबॉल नर्सरी अकादमी, मोरसिंघी से ताल्लुक रखती हैं। इनका चयन IHF Continental Phase Trophy Youth Women’s Handball Championship (जो कि यूथ महिला विश्व चैंपियनशिप की क्वॉलिफायर प्रतियोगिता है) के लिए हुआ है।

यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप 17 से 22 नवंबर तक थाईलैंड में आयोजित की जाएगी।

टीम इंडिया में शामिल अकादमी की छह खिलाड़ी हैं —

कनिष्का, नेहा चौहान, पायल ठाकुर, शिवानी, वंशिका और मुस्कान।

टीम भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए रवाना हो चुकी है।

उधर, एमच्योर हैंडबॉल एसोसिएशन हिमाचल के अध्यक्ष कुलदीप राणा, महासचिव क्रांति सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीण दुबे सहित सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी है।

हैंडबॉल नर्सरी अकादमी की कोच स्नेहलता ने बताया कि अकादमी की छह-छह खिलाड़ी लगातार टीम इंडिया में चयनित होकर हिमाचल का नाम रोशन कर रही हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को होगी फायरिंग, सुबह 8 से रात 10 बजे तक अभ्यास; इन गांवों के लोग रहें सतर्क

टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की गई है।

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।