काँगडा

Kangra: लंज में BPL परिवारों से सीधा संवाद, उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा- पात्र परिवारों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

कांगड़ा के लंज में ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ के तहत बीपीएल परिवारों से सीधा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पात्र परिवारों से बीपीएल चयन के लिए आवेदन करने का आग्रह किया। विभिन्न विभागों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

Kangra: रैत स्कूल की PTM में HPV वैक्सीनेशन पर खास जागरूकता, खंड चिकित्सा अधिकारी शाहपुर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दी गई जरूरी...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में PTM के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी शाहपुर की ओर से आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में सिविल अस्पताल शाहपुर की हेल्थ टीम ने अभिभावकों को HPV वैक्सीनेशन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. नेहा राना ने HPV वैक्सीनेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

Kangra: खंड चिकित्सा अधिकारी शाहपुर द्वारा कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर में 7वां अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस आयोजित

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर में BMO शाहपुर की ओर से 7वां अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस मनाया गया। CHO रितिका देवी ने विद्यार्थियों को वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों और इससे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया।

Kangra: चंबी पुल पर विधायक केवल सिंह पठानिया का पैदल निरीक्षण, संपर्क मार्गों को लेकर बड़ा आश्वासन; बारिश से पहले जल निकासी के भी निर्देश

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने नव निर्मित चंबी पुल का पैदल निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने संपर्क मार्गों की समस्याएं रखीं, जिस पर उन्होंने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। रैत बाजार में बारिश के दौरान जल निकासी बेहतर करने के भी निर्देश दिए गए।

पति के कथित अफेयर के शक में हुआ विवाद, महिला ने पी लिया फ्लोर क्लीनर; अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच शुरू

कांगड़ा के ज्वालामुखी में पति के किसी अन्य महिला से कथित संबंध के शक को लेकर हुए विवाद के बाद महिला ने घर में रखा फ्लोर क्लीनर पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है। महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kangra: धर्मशाला में 10 सितंबर को 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, मस्तपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई; सुबह 9 से शाम 5...

धर्मशाला में 10 सितंबर को विद्युत लाइनों के रख-रखाव के चलते मस्तपुर, इच्छी, कंद्रेहर और अपर चेतरू समेत कई क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

Popular

Subscribe

--Advertisement--