Kangra: लंज में BPL परिवारों से सीधा संवाद, उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा- पात्र परिवारों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

Date:

--Advertisement--

लंज, कांगड़ा। विकास खंड कांगड़ा की ओर से लंज में बीपीएल परिवारों के लिए ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को सरकार की अलग-अलग जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही पात्र लोगों से बीपीएल सूची में चयन के लिए आवेदन करने का आग्रह किया गया।

कार्यक्रम में एसडीएम पूजा अधिकारी, बीडीओ पारुल कटियार, बीएमओ डॉ. विक्रम कटोच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीपीएल चयन की समय सीमा बढ़ाए जाने से पात्र परिवारों को एक बार फिर चयन का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि बीपीएल परिवारों के साथ सीधा संवाद अपने आप में एक बेहतर और सराहनीय पहल है। इससे चयन प्रक्रिया अधिक निष्पक्ष होगी और वास्तविक रूप से पात्र परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा ‘अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरू की गई है। इसके तहत चयनित परिवारों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने पात्र परिवारों से इस अवसर का लाभ उठाने और बीपीएल चयन के लिए आवेदन करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में समान विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। गांवों को मजबूत बनाने के साथ बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र में सार्वजनिक पुस्तकालय खोले गए हैं, जहां बच्चे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान रखी गई सभी मांगों को जल्द पूरा करने की बात कही।

इससे पहले बीडीओ पारुल कटियार ने बीपीएल चयन प्रक्रिया और सीधा संवाद कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों को चयन प्रक्रिया से संबंधित जरूरी जानकारी उपलब्ध करवाई।

कार्यक्रम में डडोली पंचायत की प्रधान वीना देवी, अपर लंज पंचायत के प्रधान कुलवीर सहित सुमन मेहरा ने भी अपने संबोधन में केवल सिंह पठानिया की ओर से क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न मांगों को भी उपमुख्य सचेतक के समक्ष रखा।

वहीं, बीएमओ डॉ. विक्रम कटोच ने लोगों से 14 वर्ष की लड़कियों को जीवन रक्षक टीका लगवाने का आह्वान किया। उन्होंने टीकाकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी लोगों के साथ साझा की और इसके महत्व के बारे में बताया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमालय दिवस 2026 पर CUHP शाहपुर में दिखा पर्यावरण संरक्षण का जुनून, 70 से ज्यादा विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

हिमालय दिवस 2026 के अवसर पर हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के शाहपुर परिसर में स्वच्छता अभियान, क्विज, डिक्लेमेशन, पोस्टर और स्किट प्रतियोगिताओं के साथ विशेष व्याख्यान आयोजित किए गए। 70 से अधिक विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

कुल्लू में महिलाओं को मिला हुनर से कमाई का मौका, PNB RSETI ने 35 दिन की ट्रेनिंग के बाद दिया उद्यमिता का मंत्र

PNB RSETI कुल्लू की ओर से महिलाओं के लिए 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 29 महिला प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण पूरा किया, जिसके बाद उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में महिलाओं को स्वरोजगार और सफल उद्यमिता के लिए जरूरी जानकारी दी गई।

Kangra: 77वें वन महोत्सव में हिमाचल के उप मुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया पौधारोपण, बोले- आने वाली पीढ़ियों के लिए...

लपियाना में 77वें वन महोत्सव के अवसर पर उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ पौधारोपण किया। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की और क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी दी।

Kangra: रैत स्कूल की PTM में HPV वैक्सीनेशन पर खास जागरूकता, खंड चिकित्सा अधिकारी शाहपुर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दी गई जरूरी...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में PTM के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी शाहपुर की ओर से आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में सिविल अस्पताल शाहपुर की हेल्थ टीम ने अभिभावकों को HPV वैक्सीनेशन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. नेहा राना ने HPV वैक्सीनेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।